नरसिंहपुर के तहसील गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता। लगभग 2 किलोग्राम गांजा जप्त, आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध
नरसिंहपुर-थाना गाडरवारा पुलिस टीम को डमरूघाटी के पीछे केकरा रोड पर संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उसका पीछा किया गया एवं प्रभावी घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत करीब 30 हजार रुपये बरामद किया गया। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ जप्त कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।
थाना गाडरवारा की कार्यवाही
• गिरफ्तार आरोपी : अरुण शर्मा पिता नर्मदा प्रसाद शर्मा, उम्र 35 साल, निवासी बरमान।
• जप्त मादक पदार्थ : लगभग 2 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 30 हजार जप्त।
• वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।
कार्यवाही में मुख्य भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, गाडरवारा निरीक्षक अशोक चैाहान, उप निरीक्षक अंकित रावत, आरक्षक श्रजल भार्गव, अक्षय श्रीवास्तव, महेंद्र बाबरिया एवं विश्वजीत की मुख्य भूमिका रही है। नरसिंहपुर से पुलिसवाला न्यूज़ से जिला ग्रामीण ब्यूरो चीफ पंडित अंकित शुक्ला कि रिपोर्ट






