रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर भाठागांव रिंग रोड स्थित वालफोर्ट गेट के पास से एक आरोपी को अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह पूरी कार्रवाई डीसीपी पश्चिम जोन श्री संदीप पटेल और एडिशनल डीसीपी श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में अमल में लाई गई। मुखबिर की सटीक सूचना पर देवांश राठौड़,एसीपी पुरानी बस्ती और थाना प्रभारी विनय सिंह के नेतृत्व में थाना स्टाफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अरविंद कुमार (35 वर्ष), निवासी कौशांबी, उत्तर प्रदेश बताया।
वैधानिक प्रक्रिया के तहत जब आरोपी के बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से कुल 02.842 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30,000 रुपये आंकी गई है। पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी से मिली जानकारियों के आधार पर इस तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी बारीकी से जांच कर रही है।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- मोहर्रम पर्व के संबंध में थाना विजयराघवगढ़ में शांति समिति की बैठक आयोजितआपदा प्रबंधन को लेकर आमजन से चर्चा
- छिंदवाड़ा जुन्नारदेव: नाबालिग बालिका को थार वाहन में बैठा कर भगाकर ले जाने वाला अरशद काजू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- पुरानी बस्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करीब 3 किलो गांजे के साथ उत्तर प्रदेश का आरोपी गिरफ्तार
- हिन्द मजदूर सभा (HMS )द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल जारी मांगे ना मंजूर हुईं तो 18 जून से आमरण अनशन की चेतावनी
- 15 जून 2026 स्ट्रीट वेंडरों के हक में निगम पहुंचे पूर्व मंत्री वीरेंद्र पाण्डेय, गौतम बंधोपाध्याय व अविनाश साहू; महापौर से मिलकर उठाई जगह और जब्त सामान वापसी की मांग
- राम मंदिर: राम नाम की लूट है………….
- जिला पंचायत गरियाबंद उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर के नेतृत्व में नगर के वरिष्ठ प्रबुद्ध जनों का हुआ सम्मान
- बागबाहरा में प्राकृतिक खेती कार्यशाला: प्रभारी मंत्री दयाल दास, सांसद रूपकुमारी और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया धरती मां को बचाने का संदेश







