पर्याटन स्थल में नशे का परिवहन एवं नशा करने वालों पर होगी वैधानिक कार्यवाही।
गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पैरीघूम्मर को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के आपसी सहयोग से जलाशय परिसर की सफल साफ-सफाई की गई।

स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग पर्यटन स्थल की सुंदरता को बनाए रखने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर श्रमदान किया। परिसर में फैले प्लास्टिक, कचरे और गंदगी को पूरी तरह साफ किया गया। प्रशासन ने ग्रामीणों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।
नशा करने वालों पर कड़ी नजरपर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हुड़दंग करने वाले और नशा करने वाले असामाजिक तत्वों की जांच की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पर्यटकों से विशेष अपील पैरीघूम्मर आने वाले सभी पर्यटकों से अपील की है कि वे प्राकृति सौंदर्य का आनंद लेते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कचरा सिर्फ कूड़ेदान में ही डालें और परिसर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद







