🙏🙏🌹🌹🙏🙏
*जय सहस्त्रबाहु भगवान की जय*
*जय जय कलार*
🙏🙏🌹🌹🙏🙏
*हैहय कलचुरी कलार समाज कलचुरी फाउंडेशन सिवनी ने किया समाज के बच्चों का सम्मान*
*कलचुरी फाउंडेशन सिवनी द्वारा आयोजित कलचुरी प्रज्ञा सम्मान एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम मे सिवनी जिले के कलार समाज के फर्स्ट डिवीजन आने वाले 12वीं के छात्र फर्स्ट मे कुमारी श्रद्धा राय एवम सेकंड मे अंकुर शिवहरे पिता रामगोपाल (पप्पू )शिवहरे खमरिया बाजार (घंसौर )छात्रों का कलचुरी कलार समाज के संरक्षक कलचुरी गौरव कलार रत्न आदरणीय दिनेश राय मुनमुन जी ने बच्चों का सम्मान किया समाज के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें सही दिशा दिखाने के लिए प्रेरित किया* भव्य गरिमामय कार्यक्रम मे कलचुरी गौरव विधायक *श्री दिनेश राय मुनमुन* जी मुख्य अतिथि के रुप मे शामिल हुए। तथा मां सरस्वती जी का पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात समिति पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया इस दौरान अपने संबोधन मे *कलचुरी गौरव कलार रत्न*श्री दिनेश राय मुनमुन* जी ने कहा कि सबसे पहले मै कल्चुरी फाउंडेशन, जिला सिवनी को हृदय से बधाई देता हूं जिन्होंने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इस गरिमामय कलचुरी प्रज्ञा सम्मान एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया है आज का यह दिन दोहरा उत्सव लेकर आया है। एक तरफ समाज के उन होनहार बच्चों का कल्चुरी प्रज्ञा सम्मान हो रहा है जिन्होंने अपनी मेहनत से माता-पिता एवं समाज का नाम रोशन किया है और दूसरी तरफ युवाओं को सही राह दिखाने के लिए कैरियर गाइडेंस की व्यवस्था की गई है *विधायक कलचुरी गौरव श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने कहा कि शिक्षा वह चाबी है जो सफलता के हर बंद दरवाजे को खोल सकती है। आज के इस प्रतियोगिता के दौर में केवल डिग्री हासिल करना काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलना सबसे ज्यादा जरूरी है। कल्चुरी फाउंडेशन ने आज बच्चों को सही रास्ता दिखाने का सराहनीय प्रयास किया है आगे कहा कि प्यारे बच्चों आप देश और सिवनी जिले का भविष्य है। आपके पास ऊर्जा है, सपने है और उन्हें पूरा करने का हौसला भी है। बस खुद पर भरोसा रखिए, कड़ी मेहनत कीजिए और आज यहां विशेषज्ञों द्वारा दिये जा रहे मार्गदर्शन का पूरा लाभ उठाइए। मै सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थियों को और उनके अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही आपसे अपेक्षा करता हूं कि आप अपने माता-पिता को कभी मत भूलना जिन्होंने आपके लिए त्याग किया है। इस गरिमामय अवसर पर *सर्वश्री* जवाहरलाल राय जी, मुक्ता जायसवाल जी, प्रदीप राय जी, डा. शुभम शिवहरे जी एमडी मेडिसिन, डा. आयुषी शिवहरे जी गाइनोलॉजिस्ट , टीएस राय जी, अरुण राय जी अध्यक्ष कल्चुरी फाउंडेशन, डा. गजेन्द्र डहरवाल जी, अखिलेश राय जी जेवनारामाल,कमल सूर्यवंशी, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अमित राय जी, आदेश मालवीय जी, दिनेश चौकसे जी, राजाबाबू राय जी, राकेश राय जी, मनीष राय जी, अरविन्द राय जी, डा. बसंत राय जी, रीतेश राय जी, महेश सूर्यवंशी जी, सुधीर राय जी, दीपक राय जी, रंजीत राय जी, नारायण राय जी, भूपेन्द्र चौकसे जी, सुजीत सूर्यवंशी जी, सुरेन्द्र जायसवाल जी, जितेन्द्र चौकसे जी, कन्हैयालाल शिवहरे जी, मनोज राय जी, राजेश जायसवाल जी सहित सिवनी जिले के प्रतीक ब्लॉक से आए सभी सामाजिक जन प्रबुद्धजनों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही*
*हम सभी कलार समाज के सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं सभी आए हुए आगंतुकों का हार्दिक हार्दिक स्वागत वंदन अभिनंदन आभार व्यक्त करते हैं*
धन्यवाद






