Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
4aa59c66 3f50 4ff8 9107 baab02332aef

कटनी जिले के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा जी से मुलाकात।

June 12, 2026
bf3c95cc 2d3b 4e2e 9d30 6274c742b335

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास के लिए ₹1.14 करोड़ से अधिक मंजूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी स्वीकृति

June 12, 2026
2877b816 414f 4322 bec0 e9c4e6584847

16 जून से प्रदेश में मनेगा ‘शाला प्रवेश उत्सव’, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए पुख्ता तैयारियों के निर्देश

June 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • कटनी जिले के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा जी से मुलाकात।
  • छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास के लिए ₹1.14 करोड़ से अधिक मंजूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी स्वीकृति
  • 16 जून से प्रदेश में मनेगा ‘शाला प्रवेश उत्सव’, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए पुख्ता तैयारियों के निर्देश
  • रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: आधी रात को सड़कों पर उतरी टीमें, 60 संदिग्धों की धरपकड़, नशीले पदार्थ बरामद
  • डिंडौरी में जनकल्याणकारी शिविरों का शुभारंभ, पात्र हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
  • रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, महिला दलाल समेत दो ग्राहक गिरफ्तार
  • *शातिर गांजा तस्करों का ‘फैमिली ड्रामा’ फेल; सिहावा पुलिस ने पकड़ा 18.6 किलो गांजा, कस्टडी से भागे आरोपी को दोबारा दबोचा*
  • *साइबर ठगी के खिलाफ कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन: राजस्थान से दबोचा गया ₹1 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी*
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - *कुटरई पंचायत में पटाखा बिल पर घमासान, मटेरियल सप्लायर के भुगतान ने खड़े किए कई सवाल*
क्षेत्रीय खबर

*कुटरई पंचायत में पटाखा बिल पर घमासान, मटेरियल सप्लायर के भुगतान ने खड़े किए कई सवाल*

PolicewalaBy PolicewalaJune 12, 2026No Comments72 Views
WhatsApp Image 2026 06 12 at 17.06.19 1

डिंडौरी मध्यप्रदेश 

रिपोर्ट अखिलेश झारिया 

 

*कुटरई पंचायत में पटाखा बिल पर घमासान, मटेरियल सप्लायर के भुगतान ने खड़े किए कई सवाल*

 

 

गिट्टी-रेत सप्लायर के बिल पर दर्शाई गई पटाखों की खरीदी, लाइसेंस से लेकर ऑडिट और भुगतान प्रक्रिया तक जांच की मांग तेज

 

डिंडौरी/मेहंदवानी। जनपद पंचायत मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटरई के वर्ष 2023-24 के वित्तीय अभिलेखों में सामने आए एक बिल ने पंचायतों की वित्तीय पारदर्शिता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दस्तावेजों के अनुसार “मां नर्मदा मटेरियल सप्लायर, मेहंदवानी” के नाम से लगभग 4,440 रुपये के पटाखों की खरीदी का भुगतान दर्ज किया गया है।

 

मामले का सबसे अहम पहलू यह है कि जिस लेटरहेड पर बिल जारी किया गया है, उसमें व्यवसाय के रूप में रेत, गिट्टी, सीमेंट, मुरूम, पत्थर, बोल्डर, दरवाजे-खिड़कियां एवं अन्य निर्माण सामग्री की सप्लाई का उल्लेख है। ऐसे में निर्माण सामग्री सप्लायर द्वारा पटाखों की बिक्री दर्शाए जाने से खरीदी और भुगतान की वैधता पर प्रश्नचिह्न लग गए हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि संबंधित व्यापारी वास्तव में पटाखों का विक्रय करता है तो उसके पास विस्फोटक सामग्री के भंडारण एवं विक्रय का वैध लाइसेंस होना चाहिए। साथ ही जीएसटी पंजीयन और व्यापारिक अभिलेखों में भी ऐसे व्यवसाय का स्पष्ट उल्लेख होना आवश्यक है। ग्रामीणों ने संबंधित बिल, लाइसेंस और जीएसटी रिकॉर्ड की जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है।

 

*पटाखों की खरीदी का उद्देश्य बना जांच का विषय*

 

ग्रामीणों का सवाल है कि ग्राम पंचायत कोटरई ने आखिर किस उद्देश्य से पटाखों की खरीदी की। पंचायत निधि का उपयोग सामान्यतः विकास कार्यों, सार्वजनिक सुविधाओं तथा शासन द्वारा स्वीकृत गतिविधियों के लिए किया जाता है। ऐसे में यह भुगतान किस मद से किया गया और किस प्रस्ताव के आधार पर इसकी स्वीकृति दी गई, इसकी जांच आवश्यक बताई जा रही है।

 

*जनपद पंचायत की भूमिका पर भी उठे सवाल*

 

मामला केवल ग्राम पंचायत तक सीमित नहीं है। पंचायतों के वित्तीय भुगतान विभिन्न प्रशासनिक स्तरों से होकर गुजरते हैं। ऐसे में यह प्रश्न भी उठ रहा है कि बिल में पटाखों का स्पष्ट उल्लेख होने के बावजूद जनपद पंचायत स्तर पर दस्तावेजों की जांच के दौरान इस पर आपत्ति क्यों नहीं की गई। यदि सत्यापन हुआ था तो भुगतान की स्वीकृति किन आधारों पर प्रदान की गई।

 

*ऑडिट और सामाजिक अंकेक्षण की प्रभावशीलता पर प्रश्न*

 

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायतों का प्रतिवर्ष विभागीय ऑडिट किया जाता है। इसके अलावा सामाजिक अंकेक्षण के माध्यम से ग्राम सभाओं में खर्चों और कार्यों की समीक्षा भी होती है। इसके बावजूद यदि ऐसे बिल अभिलेखों में मौजूद रहे, तो संबंधित ऑडिट अधिकारियों और सामाजिक अंकेक्षण दलों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।

 

लोगों का कहना है कि यदि दस्तावेजों की गंभीरता से जांच की जाती तो इस प्रकार की प्रविष्टियों पर समय रहते आपत्ति दर्ज की जा सकती थी।

 

*स्वतंत्र जांच की मांग तेज*

 

मामला उजागर होने के बाद ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत कोटरई के वित्तीय अभिलेखों, भुगतान आदेशों, वाउचरों, जीएसटी दस्तावेजों तथा ऑडिट रिपोर्ट की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भुगतान नियमानुसार किया गया था या किसी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता हुई है।

 

*सीईओ का पक्ष नहीं मिला*

 

इस संबंध में जनपद पंचायत मेहंदवानी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रमोद ओझा से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे चर्चा नहीं हो सकी। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

 

*सवाल जो जवाब मांग रहे हैं*

 

• ग्राम पंचायत ने पटाखों की खरीदी किस उद्देश्य से की?

• क्या पंचायत निधि से ऐसा भुगतान नियमानुसार किया गया?

• संबंधित सप्लायर के पास पटाखा विक्रय का वैध लाइसेंस है या नहीं?

• जीएसटी रिकॉर्ड में पटाखा विक्रय का उल्लेख दर्ज है या नहीं?

• जनपद पंचायत ने भुगतान से पहले दस्तावेजों का सत्यापन किया था या नहीं?

• विभागीय ऑडिट और सामाजिक अंकेक्षण के दौरान इस बिल पर आपत्ति क्यों नहीं उठाई गई?

• क्या जिला प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएगा?

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 12 at 17.43.44

रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, महिला दलाल समेत दो ग्राहक गिरफ्तार

June 12, 2026
WhatsApp Image 2026 06 12 at 17.31.24

*शातिर गांजा तस्करों का ‘फैमिली ड्रामा’ फेल; सिहावा पुलिस ने पकड़ा 18.6 किलो गांजा, कस्टडी से भागे आरोपी को दोबारा दबोचा*

June 12, 2026
WhatsApp Image 2026 06 12 at 17.18.28 1

*साइबर ठगी के खिलाफ कांकेर पुलिस का बड़ा एक्शन: राजस्थान से दबोचा गया ₹1 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी*

June 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026810
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026746
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026600
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026556
Don't Miss
4aa59c66 3f50 4ff8 9107 baab02332aef Policewala

कटनी जिले के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा जी से मुलाकात।

By PolicewalaJune 12, 202611

पुलिस अधीक्षक महोदय से जिले की भौगोलिक एवं वर्तमान परिदृश्य, चुनौतियों एवं प्राथमिकताओं की जानकारी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
bf3c95cc 2d3b 4e2e 9d30 6274c742b335

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास के लिए ₹1.14 करोड़ से अधिक मंजूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी स्वीकृति

June 12, 2026
2877b816 414f 4322 bec0 e9c4e6584847

16 जून से प्रदेश में मनेगा ‘शाला प्रवेश उत्सव’, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए पुख्ता तैयारियों के निर्देश

June 12, 2026
f4c3a142 e5d5 4d14 9164 becbfd8ea2d6

रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: आधी रात को सड़कों पर उतरी टीमें, 60 संदिग्धों की धरपकड़, नशीले पदार्थ बरामद

June 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
4aa59c66 3f50 4ff8 9107 baab02332aef

कटनी जिले के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर की पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा जी से मुलाकात।

June 12, 2026
bf3c95cc 2d3b 4e2e 9d30 6274c742b335

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास के लिए ₹1.14 करोड़ से अधिक मंजूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी स्वीकृति

June 12, 2026
Visitors
1695637
This Month : 23502
This Year : 267554
Total Users : 1269874
Views Today : 3921
Total views : 5669717
Who's Online : 6
Server Time : 2026-06-12
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.