जबलपुर – रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में हर मंगलवार लगने वाली जनसुनवाई कई महीनों से बंद होने पर म.प्र. छात्र संघ ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
MPSU की प्रमुख मांगें:
डिग्री 30 दिन में दी जाए – रिजल्ट के बाद महीनों इंतजार।
फीस वृद्धि वापस हो – फीस बढ़ोतरी से गरीब छात्र परेशान।
स्टोर कर्मचारी ओमप्रकाश यादव का तबादला – कार्य में लापरवाही का आरोप।
बायोमेट्रिक हाजिरी लागू हो – शिक्षकों-छात्रों की मंथली रिपोर्ट सार्वजनिक हो।
महिला शिकायतों का 15 दिन में निस्तारण
जनसुनवाई तुरंत शुरू हो – कुलसचिव ने अगले सप्ताह से सभी अधिकारियों की उपस्थिति में जनसुनवाई का आश्वासन दिया है।

अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा:
“जनसुनवाई बंद करके प्रशासन ने छात्रों से संवाद खत्म कर दिया है। 7 दिन में मांगें नहीं मानी तो उग्र आंदोलन होगा।”
इस दौरान आकाश खरे,कृष्णा तिवारी,हर्षित अवस्थी,नमन शर्मा,यश कनोजिया,अक्षत नेमा,अभिनव सिंह परिहार,सुमित सिंह,प्रभात तिवारी,हर्षित कनोजिया सहित सैकड़ो छात्र उपस्थित थे।
संपर्क: अभिषेक पांडेय, अध्यक्ष MPSU – 7049404951
रिपोर्ट – पुलिसवाला ब्यूरो जबलपुर








