*संकल्प संगठित परिवार के सेवा कदम: सड़कों से गौशाला तक गूंजा जीव सेवा का संकल्प*
बेसहारा श्वान, मछलियों और चींटियों को खिलाया दाना-पानी, अनुपस्थित सदस्यों ने भी घर बैठे भेजी सहयोग राशि।
जबलपुर के गढ़ा क्षेत्र में मानव सेवा के साथ-साथ जीव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी संकल्प को चरितार्थ करते हुए ‘संकल्प संगठित परिवार’ के सदस्यों द्वारा एक भव्य जीव सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत संस्था के सदस्यों ने मिलकर विभिन्न बेजुबान जीवों और गौमाता की नि:स्वार्थ भाव से सेवा की।
*स्वयं चारा काटकर खिलाई हरी सब्जियां और फल*
कार्यक्रम की शुरुआत गौ सेवा से हुई, जहाँ संस्था के सदस्यों ने न केवल सड़कों पर घूमने वाली बेसहारा गायों को बल्कि गौशाला पहुँचकर भी गौमाता को हरी सब्जियां, फल और पौष्टिक चारा खिलाया। इस दौरान सेवा का एक अनुपम उदाहरण तब देखने को मिला जब संस्था के सदस्यों ने खुद अपने हाथों से हाशिया चलाकर चारा काटा और गौमाता को परोसा।
*मछलियों, चींटियों और श्वानों (कुत्तों) की भी हुई सेवा*
गौ सेवा के साथ-साथ प्रकृति के अन्य छोटे-बड़े जीवों का भी पूरा ख्याल रखा गया। संकल्प संगठित परिवार द्वारा जलाशयों में जाकर मछलियों को दाना डाला गया, चींटियों के लिए भोजन (दाना) की व्यवस्था की गई और क्षेत्र के बाहरी व बेसहारा कुत्तों को बिस्किट खिलाए गए।
*सभी सदस्यों का मिला अभूतपूर्व सहयोग*
इस पुनीत कार्य में संस्था की चांदनी ताम्रकार, विद्या केवट, नीलम जैन, सचिन गुप्ता (पेरेंट्स एसोसियन), सुरभि जैन (रिपोर्टर पुलिस चैनल) के साथ समस्त गढ़ा बाजार व्यापारी संघ के सम्माननीय राजेश प्रिंसी, दिनेश गरहेटे, श्री डीके उपाध्याय, हेमंत शर्मा, साई बाबा, मदन माली, अनुराग पटेल, अग्रिम जैन, पाई लाल साहू, उमेश उपाध्याय, किशन पटेल, बसंत कोरी जी का सहयोग सराहनीय रहा संस्था के खेमचंद साहू, श्री मति नीतू साहू, धीरज ताम्रकार, काजल पटैल, जे आर गोल्हानी ( जीवनदान संगठन एवं स्कूल संचालक), अभय पांडे, कृषि उपज मंडी से असलम भाई, उत्तर प्रदेश के इटावा, कानपुर, लखनऊ के जो सदस्य किसी कारणवश कार्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सके उन्होंने भी सेवा के इस महायज्ञ में पीछे न रहते हुए अपनी ओर से आर्थिक राशि और सामग्रियां भेजीं।
संस्था की संचालिका प्रिया यादव ने बताया कि संकल्प संगठित परिवार का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि हम अपनी व्यस्त जिंदगी से थोड़ा समय निकालकर इन बेजुबानों की सुध लें। भविष्य में भी हमारी संस्था द्वारा ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस सफल और प्रेरणादायक कार्यक्रम के समापन पर संस्था ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं और कर्मठ सदस्यों का सहृदय आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर सुरभि जैन, जिला ब्यूरो







