बैकुंठपुर– कोरिया – बैकुंठपुर जिला अस्पताल परिसर में नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का भूमिपूजन और अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित बैकुंठपुर विधायक भैया लाल राजवाड़े और कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैकुंठपुर जिला अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का भूमिपूजन किया। वहीं अटल आरोग्य लैब का फीता काटकर शुभारंभ भी किया गया। कार्यक्रम में विधायक भैयालाल रजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना विजय राजवाड़े समेत जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
मंच से जानकारी दी गई कि अटल आरोग्य लैब में 136 प्रकार की जांच सुविधाएं शुरू की गई हैं। जांच रिपोर्ट सीधे डॉक्टरों तक पहुंचेगी, साथ ही मरीजों के मोबाइल पर भी उपलब्ध होगी। जिला अस्पताल में 136, सिविल अस्पताल में 111, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 75 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 64 प्रकार की जांचें उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि बैकुंठपुर के शरडी गांव में नवीन शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का निर्माण किया जाएगा, जिसे एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने संबंधित एजेंसियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए
विधायक भैयालाल रजवाड़े ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से कोरिया जिले की कई महत्वपूर्ण मांगें पूरी हुई हैं। उन्होंने जिले में डेंटल कॉलेज और एम्स जैसी सुविधाओं की मांग भी रखी। साथ ही बताया कि सकरिया और मुरमा में दो नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है।
करोड़ों रुपये की लागत वाली इन स्वास्थ्य और शैक्षणिक परियोजनाओं से कोरिया जिले में बेहतर चिकित्सा सेवाओं के साथ स्वास्थ्य शिक्षा को भी नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट – योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज
Trending
- बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
- मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
- सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
- सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
- जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
- राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू







