Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
  • मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस
  • सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस
  • जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 123 आवेदकों की समस्यायें
  • राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई
क्षेत्रीय खबर

कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई

PolicewalaBy PolicewalaMay 28, 2026No Comments24 Views
WhatsApp Image 2026 05 28 at 10.19.12

कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई

धान उठाव में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

खाद-बीज की कालाबाजारी रोकने और एग्रीस्टैक अपडेट पूर्ण करने के निर्देश

 

मनेंद्रगढ़ – एमसीबी –  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कृषि विभाग, खाद्य विभाग, विपणन विभाग एवं सहकारिता बैंक की संयुक्त समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसानों से जुड़ी योजनाओं और व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, सभी एसडीएम, संबंधित विभागों के जिला अधिकारी एवं सभी आरईएओ उपस्थित रहे।WhatsApp Image 2026 05 28 at 10.19.12 1

बैठक में एग्रीस्टैक आईडी सैचुरेशन, धान खरीदी उपार्जन केंद्रों में धान उठाव, खाद एवं बीज वितरण तथा जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

तीनों विकासखंड भरतपुर, खड़गवां और मनेंद्रगढ़ के आरईएओ की प्रगति रिपोर्ट की गहन समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने लंबित मामलों को अगली समीक्षा बैठक से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए। भरतपुर विकासखंड को एग्रीस्टैक आईडी सैचुरेशन के लिए 12 हजार 598 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसमें 9 हजार 089 कार्य पूर्ण हो चुके हैं जबकि 3 हजार 509 प्रकरण लंबित हैं। मनेंद्रगढ़ विकासखंड में 9 हजार 268 के लक्ष्य के विरुद्ध 7 हजार 142 प्रकरणों में प्रगति हुई है तथा 2 हजार 126 प्रकरण लंबित हैं। वहीं खड़गवां विकासखंड को 07 हजार 656 का लक्ष्य मिला था, जिसमें 4 हजार 965 प्रकरणों में कार्य पूर्ण हुआ है जबकि 2 हजार 691 प्रकरण अभी लंबित हैं। कलेक्टर ने सभी आरईएओ को गांव स्तर पर सक्रियता बढ़ाकर लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि पटवारियों के साथ समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने वन अधिकार पट्टा धारकों, संयुक्त खाताधारक किसानों एवं मृत किसानों के मामलों में विशेष गंभीरता बरतने को कहा। जिन किसानों की मृत्यु हो चुकी है, उनके मृत्यु प्रमाण पत्र तत्काल अपलोड करने तथा लंबित दस्तावेजों को शीघ्र अद्यतन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीएससी सेंटर संचालकों के सहयोग से किसानों के आधार एवं मोबाइल नंबर अपडेट कराने पर भी जोर दिया गया।WhatsApp Image 2026 05 28 at 10.19.12 2

बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि यदि किसानों का एग्रीस्टैक अपडेट नहीं होगा, तो भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि प्रभावित हो सकती है। उन्होंने सभी आरईएओ को गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करने तथा पटवारियों के सहयोग से समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिन किसानों के बैंक खाते लिंक नहीं हैं, उनके मामलों में प्रशासनिक स्तर पर समन्वय कर समाधान निकालने को कहा गया।

खाद एवं बीज वितरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने समितियों में पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त खाद और बीज उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिन समितियों में पीओएस मशीन उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीओएस मशीन के बिना खाद वितरण नहीं किया जाएगा। साथ ही समितियों की रिटेल आईडी शीघ्र जारी करने तथा लाइसेंस संबंधी जानकारी अद्यतन रखने को कहा गया।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने खाद-बीज की कालाबाजारी को लेकर सख्त नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरईएओ अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई दुकानदार किसानों को दो गुना या तीन गुना कीमत पर खाद बेचता पाया गया अथवा शिकायत प्राप्त हुई, तो तत्काल खाद जप्त कर संबंधित दुकान को सील किया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

धान खरीदी उपार्जन केंद्रों में धान उठाव की समीक्षा बैठक का प्रमुख केंद्र रही। कलेक्टर ने जिले के 25 धान खरीदी केंद्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिन समितियों में धान उठाव की गति धीमी है, वहां तत्काल तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि खरीदे गए धान का समय पर उठाव सुनिश्चित किया जाए ताकि समितियों में भंडारण की समस्या उत्पन्न न हो और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि धान उठाव में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता की भी विस्तृत समीक्षा की गई। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे तथा किसी भी क्षेत्र में कृत्रिम संकट उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने पेट्रोल पंपों की नियमित निगरानी करने और किसानों सहित आम नागरिकों को निर्बाध रूप से ईंधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खेती-किसानी के कार्यों के दौरान पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ पुलिसवाला

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.34.13

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.27.08

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1 Policewala

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

By PolicewalaOctober 13, 20262

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल (IAS) को उनके जन्मदिन के अवसर पर…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
64efaa0b 5231 4e1c 980d 1b30a2152088

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर पांच कनिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
c63b4eb7 e8e4 4440 9513 108eebabf939

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa 1

बुके के स्थान पर पुस्तक भेंट कर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

October 13, 2026
cdda5972 beca 4055 a060 a4ebe14eaffa

मन जागृति अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने इमोजी के माध्यम से व्यक्त की अपनी भावनाएँ, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

October 13, 2026
Visitors
1950984
This Month : 32209
This Year : 522901
Total Users : 1525221
Views Today : 11310
Total views : 6266358
Who's Online : 9
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.