Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 27 at 17.07.41 3

गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 16.09.53

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद के 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई जगह संभालेंगे मोर्चा, देखे पूरी लिस्ट

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 14.23.22

प्रधानमंत्री श्री मोदी के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में किया गया

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश
  • पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद के 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई जगह संभालेंगे मोर्चा, देखे पूरी लिस्ट
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में किया गया
  • महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन
  • शासकीय स्कूलों में शिक्षा का गिरता स्तर, निजी स्कूलों की ओर बढ़ता रुझान सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल, अभिभावकों का निजी स्कूलों की ओर बढ़ रहा रुझान
  • आखिर नापतोल विभाग को कब याद आएगी रक्षाबंधन?
  • वीडियोग्राफर  गाली-गलौज, धमकी और दबाव 
  • रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - मौत का कुआं: मिट्टी धंसने से जिंदा दफन हुए 5 मजदूर, अब तक 2 शव निकाले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
क्षेत्रीय खबर

मौत का कुआं: मिट्टी धंसने से जिंदा दफन हुए 5 मजदूर, अब तक 2 शव निकाले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

PolicewalaBy PolicewalaMay 26, 2026No Comments67 Views
WhatsApp Image 2026 05 26 at 16.00.53 1

मौत का कुआं: मिट्टी धंसने से जिंदा दफन हुए 5 मजदूर, अब तक 2 शव निकाले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र में कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा

*     पंचायत द्वारा ठेके पर कराया जा रहा था निर्मल नीर का निर्माण,  बिना सुरक्षा इंतजाम मजदूरों को उतारा गया था गहरे गड्ढे में

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहरपुरवा के ग्राम कड़रहा में मंगलवार सुबह मनरेगा (वीबीजीरामजी) के तहत चल रहे सार्वजनिक कुएं (निर्मल नीर) की खुदाई के दौरान ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। निर्माणाधीन कुएं की मिट्टी अचानक भरभराकर धंस गई और अंदर काम कर रहे पांच मजदूर देखते ही देखते मिट्टी के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। महिलाएं रोती-बिलखती नजर आईं, जबकि परिजन मजदूरों को जल्द बाहर निकालने की गुहार लगाते रहे।

* बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ मिनट पहले एक मजदूर पानी पीने के लिए कुएं से बाहर निकला था। उसी दौरान अचानक कुएं की दीवार और मिट्टी धंस गई। भीतर काम कर रहे पांच मजदूर मिट्टी में समा गए,WhatsApp Image 2026 05 26 at 16.00.53

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 5 व्यक्तियों क्रमशः आशीष यादव, राजकुमार यादव, रामपाल यादव, चुन्नू यादव एवं चुनवाद पाल की मृत्यु हुई है। मनरेगा योजना के तहत सार्वजनिक सिंचाई कूप के लिए कुएं का निर्माण किया जा रहा था। बाहर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और पंचायत अमला मौके पर पहुंचा। जेसीबी मशीनों की मदद से बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक दो मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके है, जबकि तीन अन्य मजदूरों के अब भी मिट्टी में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।घटना के बाद गांव के युवक राकेश यादव का बयान सामने आया है,WhatsApp Image 2026 05 26 at 16.00.54 1 जिसने हादसे को लेकर कई गंभीर खुलासे किए हैं। राकेश यादव ने आरोप लगाया कि कुएं का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा अघोषित रूप से ठेके पर कराया जा रहा था। राकेश ने बताया कि यह वही कुआं है जो पिछले साल भी धंस गया था, बावजूद इसके सुरक्षा इंतजाम किए बिना दोबारा काम शुरू करा दिया गया। उसने बताया कि मिट्टी के नीचे दबे सभी मजदूर एक ही परिवार के सदस्य हैं। राकेश ने भावुक होकर कहा कि आज उसकी जगह काम पर उसके पिता गए हुए थे और तभी यह भीषण हादसा हो गया। युवक के इस बयान के बाद ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।घटनास्थल पर चारों ओर मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर दिखाई दे रहे हैं। निर्माण स्थल बेहद गहरा और जोखिमपूर्ण बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक मजदूरों को बिना किसी तकनीकी सुरक्षा व्यवस्था और व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण के कुएं के अंदर उतारा गया था। बिना हेलमेट, पर्याप्त रस्सी, बिना सुरक्षा गियर्स कराया जा रहा था काम हादसे ने ग्राम पंचायत बिहरपुरवा और जनपद पंचायत अजयगढ़ की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार मजदूरों को कई फीट गहरे निर्माणाधीन कुएं में उतारकर खुदाई कराई जा रही थी, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम मौजूद नहीं थे। न ही मिट्टी धंसने से बचाव के कोई तकनीकी उपाय किए गए थे। इतने जोखिमपूर्ण कार्य के बावजूद सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी किए जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पंचायत और जिम्मेदार अधिकारियों ने मजदूरों की जान को जोखिम में डालकर यह कार्य क्यों कराया।मनरेगा जैसे सरकारी कार्यों में मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित पंचायत, तकनीकी अमले और जनपद प्रशासन की जिम्मेदारी मानी जाती है। लेकिन कड़रहा हादसे ने एक बार फिर सरकारी निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि सुरक्षा इंतजाम जाते और मजदूरों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण दिए गए होते तो शायद यह हादसा इतना भयावह नहीं होता। फिलहाल पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर लोगों में गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

 

 (अजयगढ़ से अमन कुमार की खास रिपोर्ट)

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 27 at 17.07.41 3

गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 16.09.53

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद के 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई जगह संभालेंगे मोर्चा, देखे पूरी लिस्ट

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 14.23.22

प्रधानमंत्री श्री मोदी के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में किया गया

August 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026778
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026621
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 27 at 17.07.41 3 क्षेत्रीय खबर

गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश

By PolicewalaAugust 27, 20261

सड़क किनारे जलभराव वाले गड्ढों में बैठे कांग्रेस नेता, सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी;…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 27 at 16.09.53

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद के 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई जगह संभालेंगे मोर्चा, देखे पूरी लिस्ट

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 14.23.22

प्रधानमंत्री श्री मोदी के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में किया गया

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 13.17.42 1

महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन

August 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 27 at 17.07.41 3

गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 16.09.53

पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद के 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई जगह संभालेंगे मोर्चा, देखे पूरी लिस्ट

August 27, 2026
Visitors
1846580
This Month : 59050
This Year : 418497
Total Users : 1420817
Views Today : 2782
Total views : 5999556
Who's Online : 9
Server Time : 2026-08-27
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.