*छिंदवाड़ा SP की विशेष पुलिस टीम की 03 थानों के 05 स्थानों पर रेड, ₹42,850/- नगद जप्त**
पुलिस अधीक्षक, छिंदवाड़ा श्री अजय पांडेय जी द्वारा जिले में अवैध सट्टा/जुआ गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। उक्त टीम द्वारा दिनांक 25.05.2026 को 03 थाना क्षेत्रों के 05 अलग-अलग स्थानों पर आकस्मिक रेड कार्यवाही की गई।
* थाना चांदामेटा -*
शिवा श्रीवास्तव उर्फ भूरू पिता सूरज प्रसाद श्रीवास्तव निवासी मंगली बाजार चांदामेटा से 25,000/- रुपए जप्त किया गया।
* थाना दमुआ -*
संजू डेहरिया और पुनीत डेहरिया ग्राम रामपुर थाना दमुआ से 1450/- रुपए जप्त किया गया।
*🚨 थाना जुन्नारदेव -*
01 तौसिफ़ ख़ान पिता इस्माइल ख़ान निवासी दातला जुन्नारदेव से 1100/- रुपये जप्त किया गया।
02 मललिता यादव पति रमेश यादव निवासी लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के पीछे जुन्नारदेव से 9300/- रुपये जप्त किया गया।
03 विनम्र राजपूत पिता विजय राजपूत तहसील रोड जुन्नारदेव से 6000/- रुपये जप्त किया गया।
*♦️कुल जप्ती/वैधानिक कार्यवाही-*
उपरोक्त कार्यवाहियों में *कुल ₹42,850/- नगद* जप्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में सट्टा एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*पुलिस अधीक्षक, छिंदवाड़ा द्वारा उक्त विशेष टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।*
*छिंदवाड़ा पुलिस द्वारा अवैध सट्टा/जुआ के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।*
*♦️आमजन से अपील है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
ब्यूरो छिंदवाड़ा पुलिसवाला PRESS _अमित मिश्रा*







