जिला कटनी से थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत धुरी-बंधी ग्राम स्थित खदान में डूबे युवक की तलाश के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान रविवार शाम से सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला प्रशासन के सतत निर्देशन और निगरानी में एसडीईआरएफ एवं सिविल डिफेंस वालंटियर्स की संयुक्त टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव खदान से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया।
मृत युवक की पहचान धुरी ग्राम निवासी 26 वर्षीय दुर्गेश कुशवाहा पिता प्रताप कुशवाहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया। गहरी खदान और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू टीम ने पूरी तत्परता, साहस और सूझबूझ के साथ अभियान संचालित किया।
रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व एसडीईआरएफ प्रभारी श्रीमती श्वेता गुप्ता ने किया, जबकि सह-प्रभारी श्रीमती ममता गोंड ने अभियान के संचालन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। एसडीईआरएफ के चार जवानों ने कांटा-रस्सा एवं रबर बोट की सहायता से लगातार प्रयास करते हुए शव को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस अभियान में सिविल डिफेंस वालंटियर्स की टीम ने भी उल्लेखनीय योगदान दिया। मास्टर ट्रेनर अमर रैदास एवं सोवरन प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में वालंटियर टीम ने रेस्क्यू कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने रेस्क्यू अभियान में शामिल सभी अधिकारियों, जवानों और वालंटियर्स की सराहना करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में टीम भावना, साहस और मानवीय संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिला।
पुलिसवाला न्यूज कटनी जिले से नवीन कुमार पांडे की रिपोर्ट
Trending
- 220 बिस्तर अस्पताल मनेंद्रगढ़ बना भरोसे का केंद्र, एक दिन में 8 सर्जरी कर बढ़ाया स्वास्थ्य सेवाओं का मान
- *चिरमिरी में श्रीराम कथा के अंतिम दिवस जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा पलटवार, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को दी खुली चुनौती*
- मौत का कुआं: मिट्टी धंसने से जिंदा दफन हुए 5 मजदूर, अब तक 2 शव निकाले; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- बाणसागर में सोन नदी की आरती और कलश यात्रा के साथ जल संरक्षण का संदेश
- *छिंदवाड़ा SP की विशेष पुलिस टीम की 03 थानों के 05 स्थानों पर रेड, ₹42,850/- नगद जप्त**
- नाम आरोपी – देवेन्द्र मदान पिता स्व.लक्ष्मीनारायण मदान उम्र – 45 साल निवासी वार्ड नम्बर 16 रामपुर दमुआ
- ♦️ *एसपी सिवनी द्वारा पलारी तिराहा चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण*
- जिला कटनी से थाना स्लीमनाबाद अंतर्गत धुरी-बंधी ग्राम स्थित खदान में डूबे युवक की तलाश के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान रविवार शाम से सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।







