Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 05 24 at 20.48.07

सिविल लाइन पुलिस का कहर, सटोरियों के छूटे पसीने

May 24, 2026
998a8371 f36b 4da9 922e 15f671ee8981 1

तेंदुए के हमले से घायल 10 वर्षीय बालक से मिलने मेकाहारा पहुंचे विधायक रोहित साहू

May 24, 2026
998a8371 f36b 4da9 922e 15f671ee8981

शहपुरा में झारिया सेवा समिति की अनूठी पहल, कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम में उमड़े 300 से अधिक छात्र

May 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सिविल लाइन पुलिस का कहर, सटोरियों के छूटे पसीने
  • तेंदुए के हमले से घायल 10 वर्षीय बालक से मिलने मेकाहारा पहुंचे विधायक रोहित साहू
  • शहपुरा में झारिया सेवा समिति की अनूठी पहल, कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम में उमड़े 300 से अधिक छात्र
  • चिरमिरी में उमड़ा आस्था का सागर: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सुनाया सुंदरकांड और राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण प्रसंग
  • इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पुलिस की बड़ी दबिश: 138 मकानों में सघन चेकिंग, एक चोरी की बाइक बरामद और किरायेदारों के सत्यापन की दी हिदायत
  • करकबेल में श्रीमद्भागवत कथा का सातवां दिन, सुदामा चरित्र का हुआ वर्णन
  • धमतरी पुलिस की बड़ी बैठक: एसपी सूरज सिंह परिहार ने बेसिक पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के दिए कड़े निर्देश
  • निर्धारित लोकेशन में नही रहती गाड़ी
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: भारी मात्रा में नक्सल डम्प, हथियार और विस्फोटक बरामद
क्षेत्रीय खबर

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: भारी मात्रा में नक्सल डम्प, हथियार और विस्फोटक बरामद

PolicewalaBy PolicewalaMay 24, 2026No Comments13 Views
WhatsApp Image 2026 05 24 at 16.33.38 1

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: भारी मात्रा में नक्सल डम्प, हथियार और विस्फोटक बरामद
कांकेर/नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत संयुक्त सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। यह पूरी कार्रवाई बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी. के निर्देशन तथा बीएसएफ भानुप्रतापपुर के डीआईजी श्री दीपक तिवारी, बीएसएफ सेक्टर तेलसी नारायणपुर के उप महानिरीक्षक श्री पी.के. दुबे, कांकेर एसपी श्री निखिल राखेचा, नारायणपुर एसपी श्री राबिन्सन गुरिया और 40वीं वाहिनी बीएसएफ कोयलीबेड़ा के सेनानी श्री रणधीर सिंह गिल के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ एवं बीडीएस की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दी गई।
कोयलीबेड़ा क्षेत्र में प्रथम बड़ी कार्रवाई
पहली कार्रवाई थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पल्लाहूर और जपमरका के मध्य जंगलों में हुई, जहां सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का एक बड़ा डम्प खोज निकाला। इस डम्प से 1 कंट्रीमेड बीजीएल लांचर, 25 नग बीजीएल सेल, 4 इम्प्रोवाइज्ड फायर कार्टिज, करीब 5 किलोग्राम गन पाउडर, 10 सुतली बम, नक्सली वर्दी, सोलर चार्जर, वायर और मेडिकल किट बरामद की गई।
इस सफल अभियान को धरातल पर उतारने वाली टीम में 40वीं वाहिनी बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री गिरीराज सिंह, इंस्पेक्टर श्री जगदीश प्रसाद बाना, सब-इंस्पेक्टर श्री महेन्द्र कुमार, श्री नवीन प्रकाश सिंह, श्री सौरभ यादव और डीआरजी कमांडर सहायक उपनिरीक्षक श्री शैलेन्द्र भास्कर शामिल रहे।web.whatsapp 4
छोटेबेठिया क्षेत्र में दूसरा सफल अभियान
इसी निरंतरता में दूसरी कार्रवाई थाना छोटेबेठिया क्षेत्र के ग्राम मरकाबेड़ा, आदनार और एलूर के मध्य पहाड़ी इलाकों में की गई। यहाँ संयुक्त बलों ने मुस्तैदी दिखाते हुए 3 नग 12 बोर रायफल, 1 बीजीएल लांचर, 6 बीजीएल सेल, 100 ग्राम बारूद, 1 नक्सली वर्दी सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री (800 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 200 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर) बरामद की।
इस कार्रवाई में डीआरजी कांकेर के उपनिरीक्षक श्री विजय कुलदीप, डीआरजी नारायणपुर के सहायक उपनिरीक्षक श्री नरेन्द्र ठाकुर और बीएसएफ बीडीएस टीम के कमांडर सब-इंस्पेक्टर श्री रोहिताश ने अपनी टीम के साथ मुख्य भूमिका निभाई।
सुरक्षा बलों का संकल्प:
अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा बलों द्वारा सभी बरामद सामग्रियों को सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया है। कांकेर और नारायणपुर पुलिस द्वारा सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में चलाए जा रहे इस सतत अभियान से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है। क्षेत्र में पूर्ण शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए सुरक्षा बलों का यह सघन सर्चिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 24 at 18.21.48

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में पुलिस की बड़ी दबिश: 138 मकानों में सघन चेकिंग, एक चोरी की बाइक बरामद और किरायेदारों के सत्यापन की दी हिदायत

May 24, 2026
WhatsApp Image 2026 05 24 at 18.16.28

करकबेल में श्रीमद्भागवत कथा का सातवां दिन, सुदामा चरित्र का हुआ वर्णन

May 24, 2026
WhatsApp Image 2026 05 24 at 17.24.59

धमतरी पुलिस की बड़ी बैठक: एसपी सूरज सिंह परिहार ने बेसिक पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के दिए कड़े निर्देश

May 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026782
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026728
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026565
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026544
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 05 24 at 20.48.07 Policewala

सिविल लाइन पुलिस का कहर, सटोरियों के छूटे पसीने

By PolicewalaMay 24, 202631

“खिलाड़ी बुक” पैनल से सट्टा खिलाने वाले 4 गिरफ्तार, 22 लाख का माल जब्त फरार…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
998a8371 f36b 4da9 922e 15f671ee8981 1

तेंदुए के हमले से घायल 10 वर्षीय बालक से मिलने मेकाहारा पहुंचे विधायक रोहित साहू

May 24, 2026
998a8371 f36b 4da9 922e 15f671ee8981

शहपुरा में झारिया सेवा समिति की अनूठी पहल, कैरियर काउंसलिंग प्रोग्राम में उमड़े 300 से अधिक छात्र

May 24, 2026
193fa5bb b16b 4656 8d32 44a44e9a95bc

चिरमिरी में उमड़ा आस्था का सागर: जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सुनाया सुंदरकांड और राम-भरत मिलाप का भावपूर्ण प्रसंग

May 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 05 24 at 20.48.07

सिविल लाइन पुलिस का कहर, सटोरियों के छूटे पसीने

May 24, 2026
998a8371 f36b 4da9 922e 15f671ee8981 1

तेंदुए के हमले से घायल 10 वर्षीय बालक से मिलने मेकाहारा पहुंचे विधायक रोहित साहू

May 24, 2026
Visitors
1657615
This Month : 50389
This Year : 229532
Total Users : 1231852
Views Today : 2139
Total views : 5598355
Who's Online : 1
Server Time : 2026-05-24
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.