Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 05 22 at 17.05.56

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संवेदनशील पहल रंग लाई

May 22, 2026
WhatsApp Image 2026 05 22 at 17.03.12 1

भक्तों के लिए परमात्मा का अवतार                                     गोटेगांव के समीप करकबेल में चल रही श्रीमद्भागवत के कथा ज्ञान

May 22, 2026
WhatsApp Image 2026 05 22 at 16.56.59 1

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में की प्रेसवार्ता

May 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संवेदनशील पहल रंग लाई
  • भक्तों के लिए परमात्मा का अवतार                                     गोटेगांव के समीप करकबेल में चल रही श्रीमद्भागवत के कथा ज्ञान
  • सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में की प्रेसवार्ता
  • चिरमिरी में राममय हुआ वातावरण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम कथा में लिया आशीर्वाद
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का चिरमिरी दौरा: श्रीराम कथा में हुए शामिल, प्रभु जगन्नाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद
  • IPS अंशिका जैन के नेतृत्व में रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.164 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • छिंदवाड़ा रोड, वृंदावन कॉलोनी, उदय सेलिब्रेशन लॉन के पीछे, सिवनी
  • ​खाकी का मानवीय चेहरा: आरक्षक निखिल श्रीवास्तव ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान, एसपी ने किया पुरस्कृत
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में की प्रेसवार्ता
क्षेत्रीय खबर

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में की प्रेसवार्ता

PolicewalaBy PolicewalaMay 22, 2026No Comments19 Views
WhatsApp Image 2026 05 22 at 16.56.59 1

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में की प्रेसवार्ता

 

जनकल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर रखी सरकार की प्राथमिकताएं

 

चिरमिरी – एमसीबी – सुशासन तिहार के तहत एमसीबी, कोरिया और सूरजपुर जिले के दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में रात्रि विश्राम  करने के बाद अगले दिन आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कानून व्यवस्था, प्रशासनिक पारदर्शिता और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। इससे पहले प्रदेश के मुखिया चिरमिरी में स्थित जगत के नाथ जगन्नाथ स्वामी के दरबार पहुंचे यहाँ उन्होंने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और प्रदेश के खुशहाली की कामना की।

 

पत्रकारों के संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “सुशासन तिहार” केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और शासन के बीच विश्वास को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से अधिकारी और जनप्रतिनिधि सीधे गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा मौके पर ही उनके निराकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार संवेदनशील प्रशासन, पारदर्शी व्यवस्था और जवाबदेही के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।

 

प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी दिशा में “डायल 112” जैसी आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डायल 112 सेवा आम जनता के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है, जिससे संकट की स्थिति में लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार तकनीक आधारित पुलिसिंग और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को लगातार मजबूत कर रही है।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और रोजगार के क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों के हित में भी सरकार लगातार निर्णय ले रही है और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए कई योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य विकास को केवल शहरों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों तक पहुंचाना है। इसी सोच के साथ सरकार योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा कर रही है ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।WhatsApp Image 2026 05 22 at 16.56.59 2

 

प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए और कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से सीधे जनता से संवाद स्थापित कर प्रशासन को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाया जा रहा है।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, विशेष सचिव रजत बंसल सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास, जनसुविधाओं के विस्तार और शासन की विभिन्न योजनाओं को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

योगेन्द्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ पुलिसवाला न्यूज

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 22 at 17.05.56

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संवेदनशील पहल रंग लाई

May 22, 2026
WhatsApp Image 2026 05 22 at 17.03.12 1

भक्तों के लिए परमात्मा का अवतार                                     गोटेगांव के समीप करकबेल में चल रही श्रीमद्भागवत के कथा ज्ञान

May 22, 2026
WhatsApp Image 2026 05 22 at 16.40.02

चिरमिरी में राममय हुआ वातावरण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम कथा में लिया आशीर्वाद

May 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026782
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026728
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026557
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026544
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 05 22 at 17.05.56 क्षेत्रीय खबर

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संवेदनशील पहल रंग लाई

By PolicewalaMay 22, 202622

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संवेदनशील पहल रंग लाई भालू हमले की पीड़िता प्रेमबाई…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 05 22 at 17.03.12 1

भक्तों के लिए परमात्मा का अवतार                                     गोटेगांव के समीप करकबेल में चल रही श्रीमद्भागवत के कथा ज्ञान

May 22, 2026
WhatsApp Image 2026 05 22 at 16.56.59 1

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चिरमिरी में की प्रेसवार्ता

May 22, 2026
WhatsApp Image 2026 05 22 at 16.40.02

चिरमिरी में राममय हुआ वातावरण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीराम कथा में लिया आशीर्वाद

May 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 05 22 at 17.05.56

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की संवेदनशील पहल रंग लाई

May 22, 2026
WhatsApp Image 2026 05 22 at 17.03.12 1

भक्तों के लिए परमात्मा का अवतार                                     गोटेगांव के समीप करकबेल में चल रही श्रीमद्भागवत के कथा ज्ञान

May 22, 2026
Visitors
1655549
This Month : 48323
This Year : 227466
Total Users : 1229786
Views Today : 2411
Total views : 5593728
Who's Online : 9
Server Time : 2026-05-22
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.