दिनांक 19/05/26
कटनी
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी माधव नगर श्री संजय दुबे के नेतृत्व मे अपराधो मे लगातार अंकुश लगाने हेतु आदेशित किया गया था ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28/03/26 को सूचना मिली की ग्राम मनेहरा के जंगल में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है कि सूचना पर मौके पर जाकर देखा कि एक व्यक्ति की करेंट के लगने जल जाने से मृत्यु हो गई है मर्ग कायम कर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपराध धारा 105 bns,135 विद्युत अधि.का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना के आज दिनांक 19/5/26 को आरोपी राकेश उर्फ मंजा पिता बिहारी चौधरी उम्र 29वर्ष निवासी मनेहरा थाना माधव नगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जो न्यायालय द्वारा भेजा गया जेल ।
पुलिस कार्यवाही मे विशेष भूमिका – चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, राजेश कोरी,कमलेश्वर शुक्ला प्र.आर.गौरव सेन ,मनीष कुमार , आरक्षक अरविंद, बक़ील की अहम भूमिका रही
रिपोर्ट नवीन पांडे पुलिसवाला न्यूज कटनी







