Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

October 13, 2026
c1a1314f 67fc 4f7a b021 fddab0c48b10

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.34.13

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल!
  • जबलपुर निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल” मानवीयता की मिसाल : दिव्यांग को देख कुर्सी छोड़
  • सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।
  • “निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - चिरमिरी होगा राममय: 7100 मातृ शक्तियों की भव्य कलश यात्रा से शुरू होगा श्री राम कथा महोत्सव
Policewala

चिरमिरी होगा राममय: 7100 मातृ शक्तियों की भव्य कलश यात्रा से शुरू होगा श्री राम कथा महोत्सव

PolicewalaBy PolicewalaMay 16, 2026No Comments31 Views
20dd5c7b 4b42 4fa2 a27a d2377235fd41
8e2c5df4 c05a 4b8e b85d 4431b335c5f1

पद्मविभूषित जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज सुनाएंगे कथा, हनुमान ड्रोन से होगी पुष्प वर्षा, 1000 वालेंटियर और 100 नर्सिंग स्टाफ संभालेंगे व्यवस्था

चिरमिरी – एमसीबी –
धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विराट संगम बनने जा रहा चिरमिरी नगर अब पूरी तरह राममय हो चुका है। गोदरीपारा स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 17 मई से प्रारंभ होने वाले श्री राम कथा महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्री राम कथा आयोजन समिति चिरमिरी द्वारा आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन में पद्मविभूषित तुलसीपीठाधीश्वर जगतगुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी महाराज कथा व्यास के रूप में श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे, वहीं कथा मंच उद्बोधन आचार्य रामचंद्र दास जी महाराज द्वारा किया जाएगा।

17 मई रविवार से 26 मई 2026 मंगलवार तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे यज्ञशाला पूजन तथा सायं 4 बजे से हरी इच्छा तक कथा का आयोजन होगा। आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ 17 मई को विशाल एवं भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें 7100 से अधिक मातृ शक्तियां पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर शामिल होंगी।

हनुमान ड्रोन करेगा पुष्प वर्षा, 30 बैंड और दो रथ बनाएंगे माहौल दिव्य

आयोजन समिति ने बताया कि कलश यात्रा को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता और बजरंगबली की भव्य झांकियां शामिल होंगी, जो अन्य राज्यों से चिरमिरी पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही इंदौर, मध्यप्रदेश से विशेष “हनुमान ड्रोन” मंगाया गया है, जो यात्रा के दौरान मातृ शक्तियों के ऊपर आसमान से पुष्प वर्षा करेगा।

कलश यात्रा में 30 बैंड दल, दो डीजे और दो विशेष रथ शामिल रहेंगे। रामधुन और भक्ति संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय बनेगा। समिति ने बताया कि 501 युवा राम और हनुमान ध्वज लेकर यात्रा में शामिल होंगे, जो पूरे मार्ग में श्रद्धा और उत्साह का संचार करेंगे।

सीता कुंड से कथा स्थल तक बिछेगा मैट, जगह-जगह शीतल पेयजल की व्यवस्था

मई माह की तेज गर्मी को देखते हुए आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। सीता कुंड से कथा स्थल लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम तक पूरे मार्ग में मैट बिछाया जाएगा तथा उसे लगातार पानी से गीला रखा जाएगा, ताकि मातृ शक्तियों को गर्मी से राहत मिल सके।

यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों, धर्मावलंबियों और समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह शीतल पेयजल एवं सेवा शिविर लगाए जाएंगे। आयोजन समिति ने दूरदराज से आने वाली महिलाओं के लिए बस और अन्य यातायात साधनों की व्यवस्था भी की है। समिति द्वारा सभी मातृ शक्तियों तक पीले वस्त्र और श्रीफल पहुंचाने का प्रयास भी किया गया है।

100 नर्सिंग स्टाफ और अस्थायी अस्पताल रहेगा तैयार

आयोजन समिति ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी व्यापक तैयारी की है। समिति के स्वास्थ्य प्रभारी ने बताया कि कलश यात्रा के साथ 100 नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इसके अतिरिक्त कथा स्थल के समीप 10 बेड का अस्थायी अस्पताल तैयार किया गया है, जहां 4 डॉक्टरों की टीम द्वारा ईसीजी, ब्लड प्रेशर और शुगर जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही प्रदेश के बड़े अस्पतालों से भी समय-समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

20 से अधिक स्वागत द्वार और 1000 वालेंटियर संभालेंगे व्यवस्था

शहर में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए 20 से अधिक भव्य स्वागत द्वार बनाए गए हैं। इन स्वागत द्वारों को व्यापारियों और आयोजन समिति के सहयोग से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र राममय दिखाई दे रहा है।

कथा स्थल और यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए आई-कार्ड धारक 1000 वालेंटियर तैनात किए गए हैं। वहीं निशक्तजनों की सुविधा के लिए विशेष वालेंटियर नियुक्त किए गए हैं, जो पार्किंग स्थल से कथा स्थल तक उन्हें पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए कुल 9 पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है, ताकि शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

तीन ग्रीन रूम और वीवीआईपी व्यवस्था भी तैयार

मुख्य कथा स्थल के पीछे तीन विशेष ग्रीन रूम तैयार किए गए हैं। इनमें प्रथम और द्वितीय ग्रीन रूम गुरुदेव एवं उनके उत्तराधिकारियों के लिए आरक्षित रहेंगे, जबकि तीसरा ग्रीन रूम वीवीआईपी, संगठन पदाधिकारियों और विशेष अतिथियों के लिए सुरक्षित रखा गया है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के कटआउट से सजा क्षेत्र, राम राज्य जैसा माहौल

कथा आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। विभिन्न मार्गों में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के स्वागत संदेशों वाले कटआउट लगाए गए हैं। वहीं व्यापारियों और समाजसेवियों द्वारा भी आकर्षक सजावट की गई है। आयोजन समिति का कहना है कि कथा शुरू होने से पहले ही पूरा क्षेत्र “राम राज्य” की अनुभूति कराने लगा है।

भोग-भंडारे में सहयोग की अपील

श्री राम कथा आयोजन समिति ने क्षेत्र के भामाशाहों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भोग-भंडारे एवं धार्मिक आयोजन में सहयोग कर पुण्य लाभ अर्जित करें। समिति का कहना है कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और एकता का प्रतीक बनेगा।

  • बॉक्स में

श्री राम कथा महोत्सव का दिनवार कार्यक्रम

17 मई 2026, रविवार

भव्य कलश यात्रा एवं कथा महत्व

18 मई 2026, सोमवार

रामवन गमन, भरत चरित्र

19 मई 2026, मंगलवार

भारद्वाज संवाद, शिव-पार्वती विवाह

20 मई 2026, बुधवार

श्री राम जन्मोत्सव

21 मई 2026, गुरुवार

धनुष यज्ञ, सीताराम विवाह

22 मई 2026, शुक्रवार

जटायु प्रसंग, हनुमान चरित्र

23 मई 2026, शनिवार

सुंदरकांड कथा

24 मई 2026, रविवार

अंगद-रावण संवाद, रावण वध

25 मई 2026, सोमवार

राम राज्य अभिषेक, पूर्णाहुति

26 मई 2026, मंगलवार

विशाल भंडारा।

95a5ceed 3d51 44d7 beb3 2f493bde35d6

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

October 13, 2026
c1a1314f 67fc 4f7a b021 fddab0c48b10

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.34.13

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

October 13, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1 Policewala

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

By PolicewalaOctober 13, 20261

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास,मार्गदर्शक -जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र तीन…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
c1a1314f 67fc 4f7a b021 fddab0c48b10

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.34.13

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.27.08

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

October 13, 2026
c1a1314f 67fc 4f7a b021 fddab0c48b10

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
Visitors
1950138
This Month : 31363
This Year : 522055
Total Users : 1524375
Views Today : 8022
Total views : 6263070
Who's Online : 17
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.