Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.43.03

लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.00.12 1

आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई
  • आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश
  • अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी
  • सैनिकों को भेजीं 1,000 छत्तीसगढ़ी पारंपरिक राखियां, पुलिस-स्वास्थ्यकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र
  • गड्ढों में बैठकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, NH-130C की बदहाली पर फूटा आक्रोश
  • पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव! गरियाबंद के 29 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, नई जगह संभालेंगे मोर्चा, देखे पूरी लिस्ट
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में किया गया
  • महाविद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ABVP मुखर: उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - जिला प्रशासन की पहल से 23 ग्रामीण नल-जल योजनाओं का होगा जीर्णोद्धार
Policewala

जिला प्रशासन की पहल से 23 ग्रामीण नल-जल योजनाओं का होगा जीर्णोद्धार

PolicewalaBy PolicewalaMay 16, 2026No Comments2 Views
f121bcaf 0f55 4e88 8780 a301d5c064c1

डिंडौरी मध्यप्रदेश
रिपोर्ट अखिलेश झारिया

पेयजल व्यवस्था मजबूत करने पीएचई विभाग को 90.39 लाख रुपये जारी, 45 दिनों में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

डिंडौरी, 16 मई 2026। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। जिला प्रशासन के सहयोग से जिले की 23 ग्रामीण नल-जल योजनाओं का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) को 90 लाख 39 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है।

जानकारी के अनुसार जिले के कई ग्रामों में नल-जल योजनाएं लंबे समय से बंद पड़ी थीं या मरम्मत के अभाव में प्रभावित हो चुकी थीं। इससे ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार आवेदन, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतें दर्ज कराई जा रही थीं।

ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिव्यांशु चौधरी के निर्देशन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत बंद पड़ी योजनाओं को पुनः प्रारंभ करने के लिए मरम्मत एवं आवश्यक अवयवों की पूर्ति का निर्णय लिया गया।

इसके बाद संबंधित जनपद पंचायतों से चर्चा कर योजनाओं का चयन किया गया तथा पीएचई विभाग के तकनीकी अमले द्वारा स्थल निरीक्षण कर तकनीकी प्रतिवेदन तैयार किया गया। तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद 23 ग्रामीण नल-जल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं शत-प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई।

इन योजनाओं में विकासखंड समनापुर के झांकी, मोहदा एवं माड़ागौर रैयत, करंजिया के लखनपुर एवं करौंदी, बजाग के परस्वाह रैयत, शहपुरा के सलैया माल, दल्काखमरिया, ददरगांव, बड़झर माल एवं डोमदादर, डिंडौरी विकासखंड के धनगांव, बातोंधा, गनवाही, दुहनिया एवं डांडविदयपुर, मेहंदवानी के बर्रई रैयत, खमरिया माल, कुसेरा एवं कनेरी माल तथा अमरपुर के सक्का एवं जैतपुरी ग्राम शामिल हैं।

जिला प्रशासन ने सभी कार्यों को 45 दिवस के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ऑनलाइन निविदा प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

ग्रामीण पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिला प्रशासन की यह पहल ग्रामीणों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.43.03

लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

August 27, 2026
86de1d27 7957 4343 bf25 dff0c701f2ce

रेकिंग न्यूज | शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की उम्मीद

August 26, 2026
75df54a2 5025 4ae8 9c92 00f208d3a4e7

खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार

August 26, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026778
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026621
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.43.03 Policewala

लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

By PolicewalaAugust 27, 20260

डिंडौरी मध्यप्रदेश रिपोर्ट अखिलेश झारिया राजस्व कार्यों में लापरवाही पर 9 कर्मचारियों की वेतनवृद्धि रोकी…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.00.12 1

आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.18.52 1

सैनिकों को भेजीं 1,000 छत्तीसगढ़ी पारंपरिक राखियां, पुलिस-स्वास्थ्यकर्मियों को बांधा रक्षासूत्र

August 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.43.03

लंबित प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कलेक्टर की सख्त कार्रवाई

August 27, 2026
WhatsApp Image 2026 08 27 at 19.00.12 1

आकांक्षी विकासखंड बजाग में योजनाओं की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

August 27, 2026
Visitors
1847027
This Month : 59497
This Year : 418944
Total Users : 1421264
Views Today : 4521
Total views : 6001295
Who's Online : 30
Server Time : 2026-08-27
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.