Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

October 13, 2026
c1a1314f 67fc 4f7a b021 fddab0c48b10

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.34.13

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
  • जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल!
  • जबलपुर निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल” मानवीयता की मिसाल : दिव्यांग को देख कुर्सी छोड़
  • सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।
  • “निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - भव्य श्रमिक सम्मेलन में गूंजा श्रमिक सशक्तिकरण का संदेश, योजनाओं से जोड़कर सम्मानजनक जीवन देने पर जोर
क्षेत्रीय खबर

भव्य श्रमिक सम्मेलन में गूंजा श्रमिक सशक्तिकरण का संदेश, योजनाओं से जोड़कर सम्मानजनक जीवन देने पर जोर

PolicewalaBy PolicewalaMay 14, 2026No Comments12 Views
WhatsApp Image 2026 05 14 at 17.28.59 1

भव्य श्रमिक सम्मेलन में गूंजा श्रमिक सशक्तिकरण का संदेश, योजनाओं से जोड़कर सम्मानजनक जीवन देने पर जोर

मनेंद्रगढ़ – एमसीबी- मनेंद्रगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय भव्य श्रमिक सम्मेलन श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक अधिकारों के प्रति शासन की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। डोमनापारा स्थित गोंडवाना समाज भवन, आरटीओ कैंप के पास आयोजित इस सम्मेलन में लगभग 600 निर्माण एवं असंगठित श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सहायता एवं सशक्तिकरण से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।WhatsApp Image 2026 05 14 at 17.29.00
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रमिक वर्ग को राष्ट्र निर्माण, समाज विकास और आर्थिक प्रगति की आधारशिला बताते हुए कहा कि श्रमिकों के श्रम और योगदान के बिना विकास की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि शासन श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने एवं उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए निरंतर अनेक योजनाएं संचालित कर रहा है।
सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मेलन केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रमिक भाइयों-बहनों को शासन की योजनाओं, अधिकारों और सुविधाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, शिक्षा सहायता, पेंशन एवं सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे श्रम विभाग में अपना पंजीयन कराकर योजनाओं का अधिकतम लाभ लें, क्योंकि श्रमिक वर्ग के सशक्त होने से समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत बनते हैं।WhatsApp Image 2026 05 14 at 17.28.59 3
सम्मेलन के दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि के चेक वितरित कर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत राम सिंह को 1 लाख रुपये, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत मालती सिंह को 20 हजार रुपये, मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना के तहत कतर सिंह को 20 हजार रुपये, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा योजना के अंतर्गत नरेंद्र परस्ते को 45 हजार रुपये तथा मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत मंगली बाई को 20 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। सहायता प्राप्त हितग्राहियों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये योजनाएं श्रमिक परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैंWhatsApp Image 2026 05 14 at 17.28.59 2
कार्यक्रम में श्रमिकों को विभिन्न विभागीय योजनाओं, पंजीयन प्रक्रिया, शिक्षा सहायता, मातृत्व सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी विस्तारपूर्वक दी गई। सम्मेलन स्थल पर श्रमिकों में विशेष उत्साह, जागरूकता और शासन की योजनाओं से जुड़ने की सकारात्मक भावना देखने को मिली।
इस अवसर पर श्रमिक हित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का मोमेंटो भेंट कर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में रविशंकर सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, उजित नारायण सिंह जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती जानकी बाई कुसरो अध्यक्ष जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़, श्रीमती कविता देवी जनपद सदस्य, ओमप्रकाश गुप्ता सांसद प्रतिनिधि कोरबा, श्रीमती मानमती सरपंच ग्राम पंचायत डोमनापारा, प्रवीन निशि अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, प्रदीप गुप्ता जिला महामंत्री असंगठित मजदूर संघ, अजय विश्वकर्मा प्रतिनिधि असंगठित मजदूर संघ, सुश्री तनुजा मांझी श्रम पदाधिकारी, विनय सिंह ठाकुर श्रम निरीक्षक, सुश्री वैशाली सिंह सीईओ जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़, अनिल कुमार साहू कल्याण अधिकारी, गोपी सिंह श्रम निरीक्षक, करम लाल पटेल कल्याण निरीक्षक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, मजदूर संघ प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय यह सम्मेलन श्रमिकों के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी जनजागरण अभियान के रूप में सफल रहा, जिसने श्रमिक वर्ग को शासन की योजनाओं से जोड़कर सम्मानजनक एवं सुरक्षित जीवन की दिशा में नई प्रेरणा प्रदान की।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.34.13

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.27.08

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1 Policewala

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

By PolicewalaOctober 13, 20261

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास,मार्गदर्शक -जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र तीन…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
c1a1314f 67fc 4f7a b021 fddab0c48b10

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.34.13

पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.27.08

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 13 at 18.47.33 1

राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों सहयोगियो सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय घेराव में हुए शामिल

October 13, 2026
c1a1314f 67fc 4f7a b021 fddab0c48b10

जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

October 13, 2026
Visitors
1950131
This Month : 31356
This Year : 522048
Total Users : 1524368
Views Today : 7979
Total views : 6263027
Who's Online : 18
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.