जबलपुर में युवक के अपहरण और जानलेवा हमले से ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
Jabalpur में प्रभात नगर निवासी राहुल निनिया के साथ हुई कथित अपहरण और बेरहमी से मारपीट की घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पीड़ित परिवार, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता महेंद्र यादव के अनुसार, 3 तारीख की रात करीब आधा दर्जन आरोपी सफेद ऑटो में सवार होकर पहुंचे और राहुल निनिया का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने राहुल को जबरन ऑटो में बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर पत्थरों, डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से हमला किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अधमरी हालत में छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह मामला केवल साधारण मारपीट का नहीं बल्कि सुनियोजित अपहरण और जानलेवा हमले का है। इसके बावजूद पुलिस ने मामले में अपहरण जैसी गंभीर धाराएं नहीं लगाईं और घटना को सामान्य विवाद बताकर मामले को कमजोर करने का प्रयास किया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के समय राहुल की हालत इतनी गंभीर थी कि वह सही तरीके से बयान देने की स्थिति में नहीं था, फिर भी पुलिस ने जल्दबाजी में कार्रवाई करते हुए निष्पक्ष जांच नहीं की। इसी को लेकर आज बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और पीड़ित परिवार के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और मामले में अपहरण व जानलेवा हमले की धाराएं नहीं जोड़ी गईं, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए, ताकि आम जनता का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।
रिपोर्टर : सुरभि जैन
जिला ब्यूरो, जबलपुर
Trending
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं के खिलाफ पटवारियों का शंखनाद, गरियाबंद में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
- जनदर्शन में कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 42 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
- गरियाबंद नगर पालिका में ‘अपनों’ के खिलाफ भाजपा पार्षद का बिगुल!
- जबलपुर निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल” मानवीयता की मिसाल : दिव्यांग को देख कुर्सी छोड़
- सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।
- “निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”
- धमतरी पुलिस की सख्ती से सटोरियों में हड़कंप, कुरुद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
- मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!







