Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.26.18

मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.16.53

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेसिंग बनी मौत: कार ने उड़ाई एक्टिवा, स्कूल बस से टकराई, मदद नहीं की तो गई जान

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 12.56.19

​चुनावी शंखनाद: मध्य प्रदेश में टिकट की मांग को लेकर धनगर समाज ने खोला मोर्चा, भाजपा-कांग्रेस को सौंपा ज्ञापन

July 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या
  • सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेसिंग बनी मौत: कार ने उड़ाई एक्टिवा, स्कूल बस से टकराई, मदद नहीं की तो गई जान
  • ​चुनावी शंखनाद: मध्य प्रदेश में टिकट की मांग को लेकर धनगर समाज ने खोला मोर्चा, भाजपा-कांग्रेस को सौंपा ज्ञापन
  • अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति छत्तीसगढ़ द्वारा वृक्षारोपण अभियान, मनेंद्रगढ़  मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर  प्रदेश अध्यक्ष ने की अभियान की आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा था चंदन का पौधा।
  • सुरेन्द्र साहू भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए
  • अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति छत्तीसगढ़ द्वारा वृक्षारोपण अभियान, मनेंद्रगढ़  मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर  प्रदेश अध्यक्ष ने की अभियान की आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा था चंदन का पौधा।
  • लोकतंत्र की मिसाल बना राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति का चुनाव
  • डुण्डासिवनी पुलिस ने किया अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - श्री रामकथा के विशाल आयोजन की तैयारियों के तीसरे दौर की बैठक संपन्न, प्रभारियों ने दी जानकारी
क्षेत्रीय खबर

श्री रामकथा के विशाल आयोजन की तैयारियों के तीसरे दौर की बैठक संपन्न, प्रभारियों ने दी जानकारी

PolicewalaBy PolicewalaMay 10, 2026Updated:May 10, 2026No Comments38 Views
WhatsApp Image 2026 05 10 at 11.42.26 1

श्री रामकथा के विशाल आयोजन की तैयारियों के तीसरे दौर की बैठक संपन्न, प्रभारियों ने दी जानकारी

 

चिरमिरी में 17 मई से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, तैयारियों की तीसरी समीक्षा बैठक संपन्न

 

जगद्गुरु रामभद्राचार्य: अद्भुत स्मरणशक्ति और संकल्प से शिखर तक पहुंचे संतWhatsApp Image 2026 05 10 at 11.42.28

 

एमसीबी, चिरमिरी।चिरमिरी के पौड़ी स्थित मंगल भवन में श्रीराम कथा आयोजन कमेटी के द्वारा 09 मई को तीसरे दौर की बैठक  का आयोजन किया गया। इस बैठक में कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभारी सहित उनके सहयोगी सदस्यों तथा आम जन मानस के साथ पत्रकारों को भी आमंत्रित किया गया । बताया गया कि आगामी 17 मई से 26 मई तह चिरमिरी के गोदरीपारा लाल बहादुर शास्त्री में पद्मनाभूषित  परम पूज्य अनंत श्री जगत गुरु श्री रामभद्राचार्य जी महराज के दिव्य वचनों का रसपान क्षेत्रवासियों को करने का लाभ मिलेगा। उक्त बैठक का मुख्य उद्वेश्य तैयारियों के अंतिम चरण का जायजा लेना था। संरक्षक के रूप में शामिल प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्थित सभी प्रभारियों और कमेटी के सदस्यों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक प्रगति रिपोर्ट पर अपनी बात रखी। चूंकि क्षेत्र के लिए यह धर्म आस्था से जुड़ा सबसे बड़ा आयोजन है इसलिए श्री जायसवाल स्वयं एक – एक छोटी से छोटी चीजों पर अपनी नजर बनाए हुए है ताकि राम कथा के आयोजन दौरान कोई चूक ना हो । WhatsApp Image 2026 05 10 at 11.42.26

थाना प्रभारी ने सुझाव के साथ किया निवेदन

उक्त वृहद बैठक में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जब सभी से सुझाव मांगा तो चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने सुझाव व विनम्र निवेदन के साथ मातृ शक्ति (महिलाओं) से आभूषण की सुरक्षा हेतु अपील की कि आभूषण पहन कर न आएं जिससे भारी भीड़ में खोने व नकबजनी से बचाव होगा , यदि पहनना है तो नकली गहनों का प्रयोग करें।

 

 

स्वामी रामभद्राचार्य का संक्षिप्त परिचय

स्वामी रामभद्राचार्य (जन्म 14 जनवरी 1950) भारतीय हिंदू धर्मगुरु, शिक्षाविद्, संस्कृत पंडित, कवि, दार्शनिक और समाजसेवी हैं, वे चित्रकूट स्थित तुलसी पीठाधीश्वर तथा जगद्गुरु रामानंदाचार्य परंपरा के प्रमुख आचार्य हैं। नेत्रहीन होने के बावजूद उन्होंने शास्त्र, साहित्य और समाज सेवा में असाधारण योगदान दिया है।

प्रमुख तथ्य

जन्म: 14 जनवरी 1950, जौनपुर, उत्तर प्रदेश

मूल नाम: गिरिधर मिश्र।

सम्मान: पद्म विभूषण (2015)

संस्थापक: तुलसी पीठ, जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट

भाषा दक्षता: लगभग 22 भाषाओं में दक्ष।

प्रसिद्ध शिष्य: आचार्य धीरेंद्र शास्त्री (बागेश्वर धाम) या औपचारिक शिष्य

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

रामभद्राचार्य का जन्म सरयूपारी ब्राह्मण परिवार में हुआ। दो माह की आयु में ट्रेकोमा संक्रमण से उनकी दृष्टि चली गई वही कुछेक लोगों का मत है कि वे बचपन से ही दृष्टिहीन रहे। उन्होंने औपचारिक शिक्षा 17 वर्ष की उम्र में शुरू की और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शास्त्री, आचार्य और पीएचडी की उपाधियां प्राप्त कीं। वे ब्रेल का प्रयोग नहीं करते और स्मरण शक्ति से अध्ययन व लेखन करते हैं।WhatsApp Image 2026 05 10 at 11.42.27

 

आध्यात्मिक और शैक्षिक योगदान

1987 में उन्होंने तुलसी पीठ की स्थापना की, जो धार्मिक और सामाजिक कार्यों का केंद्र है। 2001 में उन्होंने चित्रकूट में विश्व का पहला दिव्यांग विश्वविद्यालय — जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय — स्थापित किया, जहां वे आजीवन कुलाधिपति हैं।

साहित्यिक और दार्शनिक कृतित्व

रामभद्राचार्य ने संस्कृत, हिंदी और अवधी में 200 से अधिक ग्रंथों की रचना की है। उनके प्रमुख कार्यों में श्रीराघवकृपाभाष्यम (प्रस्थानत्रयी पर भाष्य) और श्रीभगवदाचार्यं महाकाव्य शामिल हैं किंतु श्रीभगवदाचार्य महाकाव्य को लेकर यहां भी मतों में भेद है जिसकी पुष्टि नहीं है। उन्होंने 600 वर्षों बाद रामानंद संप्रदाय में नया शास्त्रीय भाष्य प्रस्तुत किया, जिसका विमोचन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। यह दवा उनके अनुयायियों द्वारा किया जाता है।

 

सामाजिक और राष्ट्रीय भूमिका

वे धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर मुखर रहते हैं। उन्होंने राम जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में गवाही दी, जिसमें उनके शास्त्रीय प्रमाणों ने निर्णय को प्रभावित किया।

 

सम्मान और प्रभाव

स्वामी रामभद्राचार्य को भारतीय संस्कृति, संस्कृत साहित्य और दिव्यांगजन उत्थान के लिए पद्म विभूषण, साहित्य अकादमी  जैसे अनेक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उनका जीवन अदम्य संकल्प, स्मरणशक्ति और सेवा-भाव का प्रेरक उदाहरण माना जाता है।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 13 at 10.58.26

सुरेन्द्र साहू भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 10.26.21 1

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति छत्तीसगढ़ द्वारा वृक्षारोपण अभियान, मनेंद्रगढ़  मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर  प्रदेश अध्यक्ष ने की अभियान की आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा था चंदन का पौधा।

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 11 at 18.03.35

भिलाई में एकतरफा प्यार में युवती की निर्मम हत्या, मुस्तैद दुर्ग पुलिस ने 24 घंटे के भीतर रायपुर से आए कातिल को दबोचा

July 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,261
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026827
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026756
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026613
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.26.18 देश

मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या

By PolicewalaJuly 13, 20264

बिलासपुर /रतनपुर,,,,, बिलासपुर /रतनपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव में शनिवार रात…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.16.53

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेसिंग बनी मौत: कार ने उड़ाई एक्टिवा, स्कूल बस से टकराई, मदद नहीं की तो गई जान

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 12.56.19

​चुनावी शंखनाद: मध्य प्रदेश में टिकट की मांग को लेकर धनगर समाज ने खोला मोर्चा, भाजपा-कांग्रेस को सौंपा ज्ञापन

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 10.26.21 2

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति छत्तीसगढ़ द्वारा वृक्षारोपण अभियान, मनेंद्रगढ़  मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर  प्रदेश अध्यक्ष ने की अभियान की आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा था चंदन का पौधा।

July 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.26.18

मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.16.53

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेसिंग बनी मौत: कार ने उड़ाई एक्टिवा, स्कूल बस से टकराई, मदद नहीं की तो गई जान

July 13, 2026
Visitors
1751182
This Month : 22122
This Year : 323099
Total Users : 1325419
Views Today : 2845
Total views : 5791832
Who's Online : 14
Server Time : 2026-07-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.