धमतरी: ‘सुशासन तिहार’ के सफल आयोजन हेतु एसपी ने ली समीक्षा बैठक
छत्तीसगढ़ शासन के ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम की तैयारी हेतु पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार ने जिले के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। एसपी ने जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और बेहतर पुलिसिंग पर जोर देते हुए कार्यक्रम के दौरान विशेष पुलिस स्टॉल लगाने के निर्देश दिए, ताकि आमजन की शिकायतों का मौके पर समाधान हो सके। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार पांडेय, सीएसपी श्री अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी श्रीमती रागिनी मिश्रा, डीएसपी श्री मोनिका मरावी, डीएसपी श्री भानु प्रताप चंद्राकर, डीएसपी सुश्री मीना साहू, एसडीओपी श्री विपिन रंगारी और डीपीओ श्री अजय सिंह सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस की प्राथमिकता कानून व्यवस्था के साथ जनता में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाना है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- रयपुरा की शुभी बनीं डॉक्टर, गांव की बेटियों को दिए बड़े सपने देखने के हौसले
- जयसिंहनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध परिवहन से 76 मवेशी मुक्त; दो ट्रक जब्त
- पुलिस चौकी बस-स्टैंड(थाना कोतवाली) चोरी गये आटो को चंद घण्टो मे आरोपी सहित कोतवाली पुलिस ने किया बरामद
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: परिणय सूत्र में बंधे 60 जोड़े
- धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भखारा हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी राहुल ‘सरकार’ पहुँचा सलाखों के पीछे
- नशीली गोलियों के साथ आदतन अपराधी शेख साहिल गिरफ्तार, आजाद चौक पुलिस की बड़ी कार्यवाही
- नकली जेवर खपाकर असली चांदी ठगने वाले अंतर्राज्यीय ठग दुर्ग में गिरफ्तार
- नशीली गोलियों के साथ आदतन अपराधी शेख साहिल गिरफ्तार, आजाद चौक पुलिस की बड़ी कार्यवाही







