Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 06 25 at 18.25.22 1

छिंदवाड़ा थाना देहात द्वारा सांदीपनी विघालय गुरैया में SAFE CLICK कार्यक्रम संपन्न

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 18.03.21

मझगवां थाना क्षेत्र में पिता पुत्र ने किया प्राणघात हमला

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.50.24

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के तहत थाना जुन्नारदेव द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

June 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छिंदवाड़ा थाना देहात द्वारा सांदीपनी विघालय गुरैया में SAFE CLICK कार्यक्रम संपन्न
  • मझगवां थाना क्षेत्र में पिता पुत्र ने किया प्राणघात हमला
  • सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के तहत थाना जुन्नारदेव द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • *छिंदवाड़ा महिला थाना द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**
  • अखिल भारत वर्षीय अयोध्या वासी वैश्य समाज महिलाओं की कटनी में बैठक
  • वाराणसी में मानकों के विपरीत धड़ल्ले से चल रहे कोचिंग और लाइब्रेरी सेंटर, अलीगंज की घटना के बाद जागा VDA
  • दमुआ :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ…
  • खेत तालाब निर्माण में अनियमितता के आरोप मजदूरी और सामग्री भुगतान पर उठे सवाल ग्राम पंचायत बरतरा का मामला 
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 57 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया आशीर्वाद
क्षेत्रीय खबर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 57 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया आशीर्वाद

PolicewalaBy PolicewalaMay 8, 2026No Comments12 Views
WhatsApp Image 2026 05 08 at 15.54.23 1

बसना

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 57 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया आशीर्वाद

 

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने निभाया पिता का फर्ज: 57 बेटियों का कराया कन्यादान, नव-दम्पत्तियों को दिया आशीर्वाद

 

सांकरा और गढफुलझर में ‘मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना’ के तहत संपन्न हुआ भव्य समारोह, विधायक ने खुद एक-एक जोड़े के पास जाकर भेंट किए उपहारWhatsApp Image 2026 05 08 at 15.54.22

 

बेटियों के हाथ पीले देख भावुक हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल,बोले-क्षेत्र का हर परिवार मेरा अपना परिवार

 

मंत्रोच्चार के बीच 57 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में: विधायक डॉ संपत अग्रवाल बोले- फिजूलखर्ची पर लगाम और सामाजिक समरसता का बड़ा उदाहरण है यह सामूहिक आयोजन

 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की मौजूदगी में गूंजी शहनाइयां

WhatsApp Image 2026 05 08 at 15.54.24

बसना । बसना विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत खुशियों की नई सौगात देखने को मिली। क्षेत्र के सांकरा और गढफुलझर में आयोजित भव्य समारोहों में कुल 57 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवशाली और पुनीत अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और नव-दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करने वाले जोड़ों को अपना स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया।

 

सांकरा: समरसता भवन में 37 जोड़ों का हुआ विवाह

 

सांकरा स्थित समरसता भवन में आयोजित कार्यक्रम में 37 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कन्यादान के इस पावन कार्य में साक्षी बनकर नव-विवाहित जोड़ों को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

WhatsApp Image 2026 05 08 at 15.54.25

विधायक की संवेदनशीलता तब देखने को मिली जब वे केवल मंच तक सीमित न रहकर स्वयं एक-एक जोड़े के पास पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक जोड़े से मुलाकात की, उन्हें शासन द्वारा निर्धारित उपहार भेंट किए और एक अभिभावक की भांति उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।

 

उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं होता। आज इन बेटियों के हाथ पीले होते देख मुझे आत्मिक संतोष हो रहा है। विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक परिवार मेरा अपना परिवार है।

 

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि हमारी सरकार का मुख्य ध्येय हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है। शासन की इस योजना से आज हमारी बेटियों का घर बस रहा है, जो अत्यंत हर्ष का विषय है। विवाह जीवन का एक नया अध्याय है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी का वैवाहिक जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।

 

गढफुलझर: रामचंडी मंदिर परिसर में गूंजी शहनाइयां

 

इसी कड़ी में बसना विधानसभा के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल गढफुलझर स्थित मां रामचंडी मंदिर परिसर में भी भव्य आयोजन हुआ। यहाँ 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह विधि-विधान से कराया गया। पावन मंदिर की छत्रछाया में नव-दम्पत्तियों ने एक-दूसरे के साथ जीवन भर निभाने का संकल्प लिया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रतिनिधि भाजपा नेता रमेश अग्रवाल ने भावुक और प्रेरणादायी बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा है। सामूहिक विवाह से समाज में फिजूलखर्ची रुकती है और समरसता का संदेश जाता है।

 

आयोजन में उपस्थित वधु पक्ष के परिजनों ने विधायक और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ में कमी आई है और गरिमापूर्ण तरीके से उनकी बेटियों का विवाह संपन्न हुआ है।

 

इस अवसर पर (सांकरा में)वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल,जनपद अध्यक्ष पिथौरा ऊषा धृतलहरे, विधायक प्रतिनिधि बसना कैलाश अग्रवाल,जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल,सभापति जनपद पंचायत पिथौरा कंवल जीत सिंह छाबड़ा,जनपद सभापति महिला बाल विकास प्रकाश सिन्हा,जनपद सदस्य पिथौरा पुरुषोत्तम धृतलहरे, विधायक प्रतिनिधि सोनू छाबड़ा,पिथौरा तहसीलदार प्रकृति सिंह, डी पी ओ महासमुंद टिक्वेन्द्र जाटवार , परियोजना अधिकारी रतन टांवर, परियोजना अधिकारी अपर्णा श्रीवास्तव, प्राचार्य दीपक कुमार देवांगन,पत्रकार गौरव चंद्राकर,(गढफुलझर में)वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल,जनपद उपाध्यक्ष मोहित पटेल,जनपद सभापति महिला बाल विकास प्रकाश सिन्हा,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि मिलाप निराला,सभापति शाखा सभा ठाकुरपाली टिकट लाल साहू, सभापति महिला बाल विकास जनपद पंचायत सरायपाली ऊषा लवकुमार पटेल,जनपद सदस्य प्रतिनिधि लीलांबर प्रधान, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास रामसिंह मिरी,क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और बड़ी संख्या में वर-वधू पक्ष के परिजन उपस्थित रहे, जिन्होंने इस सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार एवं लोकप्रिय विधायक की प्रशंसा की।

रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव 

ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 06 25 at 18.25.22 1

छिंदवाड़ा थाना देहात द्वारा सांदीपनी विघालय गुरैया में SAFE CLICK कार्यक्रम संपन्न

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 18.03.21

मझगवां थाना क्षेत्र में पिता पुत्र ने किया प्राणघात हमला

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.50.24

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के तहत थाना जुन्नारदेव द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

June 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,213
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026818
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026747
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026609
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 06 25 at 18.25.22 1 क्षेत्रीय खबर

छिंदवाड़ा थाना देहात द्वारा सांदीपनी विघालय गुरैया में SAFE CLICK कार्यक्रम संपन्न

By PolicewalaJune 25, 20265

* *छिंदवाड़ा थाना देहात द्वारा सांदीपनी विघालय गुरैया में SAFE CLICK कार्यक्रम संपन्न* * कार्यक्रम…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 06 25 at 18.03.21

मझगवां थाना क्षेत्र में पिता पुत्र ने किया प्राणघात हमला

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.50.24

सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के तहत थाना जुन्नारदेव द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 14.26.00

*छिंदवाड़ा महिला थाना द्वारा “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**

June 25, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 06 25 at 18.25.22 1

छिंदवाड़ा थाना देहात द्वारा सांदीपनी विघालय गुरैया में SAFE CLICK कार्यक्रम संपन्न

June 25, 2026
WhatsApp Image 2026 06 25 at 18.03.21

मझगवां थाना क्षेत्र में पिता पुत्र ने किया प्राणघात हमला

June 25, 2026
Visitors
1718195
This Month : 46060
This Year : 290112
Total Users : 1292432
Views Today : 2018
Total views : 5720646
Who's Online : 5
Server Time : 2026-06-25
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.