रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन को ज्ञापन सौंपकर शराब दुकानों में अहाता (चखना सेंटर) खोलने के टेंडर तत्काल निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की चार प्रमुख शराब दुकानों को बंद करने या अन्यत्र स्थानांतरित करने के लिए सरकार को अल्टीमेटम दिया है।
प्रमुख मांगें और आपत्तियां:
दोहरी नीति पर प्रहार: कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि एक तरफ पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई करती है, वहीं दूसरी तरफ सरकार अहाते खोलकर लोगों को शराब पीने की सुविधा दे रही है। यह सरकार की दोहरी मानसिकता और स्वयं के कानून का उल्लंघन है।
इन दुकानों को बंद करने की मांग: 1. भाठागांव रिंग रोड स्थित दुकान।
2. स्वामी आत्मानंद विद्यालय (भाठागांव) के सामने स्थित दुकान।
3. पुलिस लाइन चौराहा स्थित दुकान।
4. कटोरा तालाब हनुमान मंदिर के पास स्थित दुकान।
सुरक्षा का हवाला: ज्ञापन में बताया गया कि इन केंद्रों के कारण अवैधानिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और जनजीवन खतरे में है। उन्होंने बीयर बार से निकलने वाले वाहन चालकों के लिए भी सख्त नीति निर्धारण की मांग की।
कन्हैया अग्रवाल (प्रदेश महामंत्री, CGPCC) ने कहा कि
“भाठागांव, पुलिस लाइन और कटोरा तालाब की दुकानों को लेकर जनता लंबे समय से आंदोलित है। यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया, तो नागरिकों के साथ मिलकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।”।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़







