Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 05 06 at 8.24.17 PM

रायपुर में सट्टा सिंडिकेट पर बड़ी स्ट्राइक; नमन जग्गी और आयुष जैन समेत 3 गिरफ्तार, 55 लाख का सामान जप्त

May 6, 2026
WhatsApp Image 2026 05 06 at 7.59.06 PM

शराब दुकानों में अहाता टेंडर निरस्त हों और विवादित दुकानें बंद की जाएं: कन्हैया अग्रवाल

May 6, 2026
WhatsApp Image 2026 05 06 at 8.10.54 PM

श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार

May 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • रायपुर में सट्टा सिंडिकेट पर बड़ी स्ट्राइक; नमन जग्गी और आयुष जैन समेत 3 गिरफ्तार, 55 लाख का सामान जप्त
  • शराब दुकानों में अहाता टेंडर निरस्त हों और विवादित दुकानें बंद की जाएं: कन्हैया अग्रवाल
  • श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
  • ‘बस्तर की बौद्धिक राजधानी है कांकेर, शिक्षा से ही संभव सकारात्मक बदलाव– वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी
  • रायपुर: संदिग्ध पार्सल से 16 लाख की नकदी बरामद, जांच में जुटी पुलिस
  • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल43 IAS अफसरों का ट्रांसफरआदेश जारी
  • सिक्खों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के 420वें शहीदी दिवस पर छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज पिलाएगा 1 लाख लोगों को मीठा शरबत
  • रायपुर में एकल अभियान के प्रणेता श्यामाचरण गुप्ता का चार दिवसीय प्रवास
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - ‘बस्तर की बौद्धिक राजधानी है कांकेर, शिक्षा से ही संभव सकारात्मक बदलाव– वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी
Policewala

‘बस्तर की बौद्धिक राजधानी है कांकेर, शिक्षा से ही संभव सकारात्मक बदलाव– वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी

PolicewalaBy PolicewalaMay 6, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 05 06 at 8.14.21 PM

WhatsApp Image 2026 05 06 at 8.14.21 PM 1

‘कांकेर के गौरव’ समारोह में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र

रायपुर, 06 मई 2026/ उत्तर बस्तर कांकेर जिले को बस्तर की “बौद्धिक राजधानी” बताते हुए प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि निरंतर सीखने और आगे बढ़ने की प्रक्रिया है।

कांकेर के जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित स्कूल शिक्षा विभाग के ‘कांकेर के गौरव’ कार्यक्रम में प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं प्राचार्यों को सम्मानित करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए सोच भी बड़ी होनी चाहिए। संघर्ष, अभाव और दृढ़ इच्छाशक्ति ही वास्तविक सफलता की नींव होते हैं।

कमजोरियों पर जीत ही सफलता की कुंजी

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में इनोवेशन और मोटिवेशन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन पर विजय पाने की सीख दी। साथ ही प्राचार्यों से कहा कि वे विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सृजनात्मक और आजीविकामूलक गतिविधियों के लिए भी प्रेरित करें।

कार्यक्रम में सांसद श्री भोजराज नाग और विधायक श्री आशाराम नेताम ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें प्रदेश और देश स्तर पर कांकेर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि ‘हमर लक्ष्य’ अभियान के तहत जिले के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

समारोह में माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 12वीं की कु. महेश्वरी, कुमारी अपर्णा विश्वास, श्री यश खोब्रागढ़े तथा कक्षा 10वीं की कुमारी ईशा दुर्गाशी शामिल हैं।

कृतिका टेकाम ने देशभर में हासिल किया पहला स्थान

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कांकेर की कक्षा 10वीं की छात्रा कु. कृतिका टेकाम ने देशभर के 750 एकलव्य विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले 142 हाई स्कूल एवं 63 हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं शिक्षण संस्थानों के प्रमुख उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 05 06 at 8.14.22 PM 1

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 05 06 at 8.24.17 PM

रायपुर में सट्टा सिंडिकेट पर बड़ी स्ट्राइक; नमन जग्गी और आयुष जैन समेत 3 गिरफ्तार, 55 लाख का सामान जप्त

May 6, 2026
WhatsApp Image 2026 05 06 at 8.18.24 PM

रायपुर: संदिग्ध पार्सल से 16 लाख की नकदी बरामद, जांच में जुटी पुलिस

May 6, 2026
fa915d4b 9742 4c51 a842 94f18a7f52a3

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल43 IAS अफसरों का ट्रांसफरआदेश जारी

May 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026714
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026537
WhatsApp Image 2026 03 17 at 20.51.11

आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, अवैध शराब के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

March 17, 2026533
d1799893 a25a 431c 82b8 324a55b9c762

डिजिटल टॉर्चर ने ली मासूम की जान: जयसिंहनगर पुलिस ने ‘सुसाइड किलर’ को दबोचा

March 25, 2026507
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 05 06 at 8.24.17 PM Policewala

रायपुर में सट्टा सिंडिकेट पर बड़ी स्ट्राइक; नमन जग्गी और आयुष जैन समेत 3 गिरफ्तार, 55 लाख का सामान जप्त

By PolicewalaMay 6, 20262

रायपुर: पुलिस कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 3 रसूखदार सटोरिये गिरफ्तार ​रायपुर।…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 05 06 at 7.59.06 PM

शराब दुकानों में अहाता टेंडर निरस्त हों और विवादित दुकानें बंद की जाएं: कन्हैया अग्रवाल

May 6, 2026
WhatsApp Image 2026 05 06 at 8.10.54 PM

श्री आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार

May 6, 2026
WhatsApp Image 2026 05 06 at 8.14.21 PM

‘बस्तर की बौद्धिक राजधानी है कांकेर, शिक्षा से ही संभव सकारात्मक बदलाव– वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी

May 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 05 06 at 8.24.17 PM

रायपुर में सट्टा सिंडिकेट पर बड़ी स्ट्राइक; नमन जग्गी और आयुष जैन समेत 3 गिरफ्तार, 55 लाख का सामान जप्त

May 6, 2026
WhatsApp Image 2026 05 06 at 7.59.06 PM

शराब दुकानों में अहाता टेंडर निरस्त हों और विवादित दुकानें बंद की जाएं: कन्हैया अग्रवाल

May 6, 2026
Visitors
1620557
This Month : 13331
This Year : 192474
Total Users : 1194794
Views Today : 2263
Total views : 5527341
Who's Online : 6
Server Time : 2026-05-06
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.