वन ग्राम छपरवा से शुरू हुआ सुशासन तिहार-2026, दूरस्थ अंचलों तक पहुँचा प्रशासन
अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने प्रशासन मैदान में, छपरवा में हुआ पहला शिविर
वन ग्राम छपरवा से शुरू हुआ सुशासन तिहार-2026, दूरस्थ अंचलों तक पहुँचा प्रशासन
मुंगेली, 04 मई 2026// मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुशासन को सशक्त बनाने और आमजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 10 जून 2026 तक “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार क निर्देशानुसार आज जिले के सुदूर वन क्षेत्र में स्थित ग्राम छपरवा से सुशासन शिविर का आयोजन किया गया। अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आयोजित इस शिविर ने प्रशासन की सक्रियता को अंतिम छोर तक पहुंचाने का संदेश दिया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनो की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाई व परामर्श दिया गया। इस दौरान पहुंचने वाले आमजनों को गर्मी से राहत दिलाने मनियारी नीर प्याउ घर में स्वच्छ पेयजल एवं शरबत की व्यवस्था की गई थी। शिविर में मांगों एवं शिकायतों से संबंधित 277 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निराकरण किया जा रहा है। इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र छपरवा के उन्नयन के लिए 19.19 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। 

शिविर में जनपद पंचायत लोरमी की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए राशन कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन प्रकरण सहित अन्य योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने को कहा। अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा तिवारी ने बताया कि जिले में 24 ग्रामीण एवं 09 शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर नागरिकों को योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किया जा रहा है। एसडीएम श्री पुजारी ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में नागरिक शिविरों में अपनी शिकायत, मांग और सुझाव प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और प्राप्त आवेदनों के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। 

हितग्राहियों को सामग्री प्रदान कर किया गया लाभान्वित
शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री प्रदान कर लाभान्वित किया गया। पंचायत विभाग की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत 50 हितग्राहियों को 21 लाख रूपए का चेक, 50 हितग्राहियों को आवास की चाबी, 62 हितग्राहियों को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वीकृति आदेश, मनरेगा अंतर्गत 05 हितग्राहियों को जाब कार्ड, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन अंतर्गत 03 एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत 02 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, 03 बच्चों को आधार कार्ड, 03 हितग्राहियों को सुपोषण टोकरी, 04 को नोनी सुरक्षा बांड पेपर, 10 को विद्यारंभ प्रमाण पत्र, मछली पालन विभाग द्वारा 04 नाव जाल एवं आइस बॉक्स, 10 को नवीन राशनकार्ड, 11 हितग्राहियों को केसीसी के तहत 05.07 लाख रूपए का चेक, 10 कृषकों को अरहर, 06 आयुष्मान कार्ड, 02 वय वंदना कार्ड, 03 आभा आइडी कार्ड के साथ ही उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को पौधा वितरण कर लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 10वीं के छात्र प्रेमसागर सोनी एवं कक्षा 12वीं की छात्रा सुमन ध्रुव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद लोरमी, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
05 मई को ग्राम सुरदा में होगा शिविर का आयोजन
सुशासन तिहार अंतर्गत 05 मई को मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम सुरदा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कंतेली, बोधापारा, लैकडुम, दुल्लापुर (सो.), भरूवागुड़ा, देवरी, जमकोर, सुरदा, सुरेठा, अमलीडीह, बैहाकापा, संगवाकापा, देवगांव, सुरीघाट, खुजहा, चारभाठा, नवागांव (घु.), छटन, फंदवानी, गोपतपुर, गस्तीकापा, दामापुर (छ.) सेमरकोना, सिल्ली और दाबो के आमजन शामिल होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
राज शेखर यादव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली







