Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 13 at 17.02.16

सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 16.57.04

“निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 15.41.21

धमतरी पुलिस की सख्ती से सटोरियों में हड़कंप, कुरुद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।
  • “निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”
  • धमतरी पुलिस की सख्ती से सटोरियों में हड़कंप, कुरुद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।
  • मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!
  • नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
  • कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
  • मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
  • आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - 40 दिवसीय निःशुल्क मल्टी टैलेंट शिविर का भव्य समापन, विधायक डॉ संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में हुए शामिल
Policewala

40 दिवसीय निःशुल्क मल्टी टैलेंट शिविर का भव्य समापन, विधायक डॉ संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में हुए शामिल

PolicewalaBy PolicewalaMay 3, 2026Updated:May 3, 2026No Comments4 Views
47392809 1f2d 4380 9509 d3b3b113683e

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने संस्कार शिक्षण संस्थान के समर कैंप का किया समापन,बच्चों की प्रतिभा देख हुए मंत्रमुग्ध

संस्कार समर कैंप के समापन पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल हुए शामिल,बोले-सीखने की कोई उम्र नहीं होती, लक्ष्य बड़ा रखें

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने डायरेक्टर गौरव चंद्राकर की निःशुल्क पहल को सराहा, बच्चों को दिया सफलता का मंत्र

पिथौरा/बसना। पिथौरा स्थित संस्कार शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित 40 दिवसीय ‘निःशुल्क मल्टी टैलेंट समर क्लासेस’ का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम में बसना क्षेत्र के जनप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विधायक जी द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर और पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

समापन समारोह में समर क्लासेस के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने 40 दिनों के भीतर सीखी गई विभिन्न विधाओं का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल भावविभोर हो उठे। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि समर क्लासेस में बच्चों ने जो सीखा, उसकी आज जो प्रस्तुति दी गई वह वाकई मन को मोह लेने वाली थी। बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा और उनके आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया है।

संस्कार समर कैंप के डायरेक्टर गौरव चंद्राकर के प्रयासों की सराहना करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि आज के व्यावसायिक युग में निःशुल्क मल्टी टैलेंट शिविर का आयोजन करना एक अत्यंत सराहनीय और पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि गौरव चंद्राकर की सोच बहुत ऊँची है। इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों के भीतर छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है और उनमें कुछ नया सीखने की प्रबल इच्छा जागृत होती है। यह मंच बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि प्यारे बच्चों, आप देश का भविष्य हैं। इन 40 दिनों में आपने जो अनुशासन और हुनर सीखा है, उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। कभी भी सीखना बंद न करें और हमेशा बड़े लक्ष्य निर्धारित करें। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता, और मुझे विश्वास है कि आप अपनी मेहनत से बसना और पिथौरा क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन करेंगे।

इस अवसर पर पिथौरा जनपद अध्यक्ष उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे,पिथौरा जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल,जिला पंचायत सभापति राम दुलारी सिन्हा,जिला प्रवक्ता भाजपा स्वप्निल तिवारी जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे,संचालिका समर क्लासेस सीमा गौरव चंद्राकर, सत्यनारायण अग्रवाल,सीताराम सिन्हा, दुलीकेशन साहू,लोक गायिका पायल साहू,अध्यक्ष व्यापारी एकता मंच गोपाल शर्मा,जिला पदाधिकारी युवा मोर्चा सौरभ अग्रवाल,गौरव चंद्राकर,मंच संचालक संतोष गुप्ता,
बच्चों के अभिभावक, संस्थान के शिक्षक और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक जी के ओजस्वी विचारों और संस्थान के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
रिपोर्ट:मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़

d4a67432 5ddc 4ee0 a0ea 9127129f80fb
fa5916e5 12fb 4f53 959e 84e9fc2f7d2a

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 17.02.16

सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 16.57.04

“निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 15.41.21

धमतरी पुलिस की सख्ती से सटोरियों में हड़कंप, कुरुद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।

October 13, 2026

Comments are closed.

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 13 at 17.02.16 Policewala

सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।

By PolicewalaOctober 13, 20261

एसपी मयंक गुर्जर के मार्गदर्शन में जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त कार्रवाई।…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 13 at 16.57.04

“निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 15.41.21

धमतरी पुलिस की सख्ती से सटोरियों में हड़कंप, कुरुद पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 14.59.20

मध्य प्रदेश पुलिस:एसआई से थाने चलाने की व्यवस्था के खिलाफ हाईकोर्ट अधिवक्ता ने भेजा नोटिस!

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 13 at 17.02.16

सुकमा में नक्सल डम्प से 13 हथियार, 46 जिंदा राउंड और 208 डेटोनेटर बरामद।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 16.57.04

“निगमायुक्त ने जमीन पर बैठकर सुनी दिव्यांग की फरियाद – जीता दिल”

October 13, 2026
Visitors
1949833
This Month : 31058
This Year : 521750
Total Users : 1524070
Views Today : 6574
Total views : 6261622
Who's Online : 17
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.