जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालुओं का हमला, गंभीर घायल
गरियाबंद जिले के ग्राम हरदी से एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम हरदी निवासी संतु राम साहू एवं सुरेश कुमार साहू आज सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, तभी अचानक 6 भालुओं के दल ने उन पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों ग्रामीणों ने किसी तरह साहस दिखाते हुए अपनी जान बचाई और मौके से निकलने में सफल रहे। घायल अवस्था में ही उन्होंने मोबाइल के माध्यम से अपने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन तत्काल जंगल पहुंचे और दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल गरियाबंद में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगल क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण किया जाए तथा तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद







