छिंदवाड़ा: आबकारी विभाग की सुबह-सुबह दबिश, 6 प्रकरण दर्ज, 40 बल्क लीटर शराब जब्त
छिंदवाड़ा। कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री हरेंद्र नारायण के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के निर्देशन में आबकारी वृत छिंदवाड़ा-1 द्वारा सुबह-सुबह विभिन्न क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई।
इस दौरान कबड़िया, सोनाखार, माराई, सरसवाड़ा एवं पातालेश्वर क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 6 आपराधिक प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। कार्रवाई के दौरान लगभग 40 बल्क लीटर हाथभट्टी मदिरा सहित देशी-विदेशी शराब जब्त की गई।
इस अभियान में वृत छिंदवाड़ा-1 के सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी.एल. मरावी, आरक्षक जितेंद्र सिंह, राजकुमार सैयाम एवं होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।
आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहने की बात कही गई है।
ब्यूरो पुलिसवाला न्यूज _अमित मिश्रा






