प्राथमिक शाला श्यामनगर हरदी में घोषित हुआ वार्षिक परीक्षा परिणाम
गरियाबंद जिले के ग्राम हरदी स्थित प्राथमिक शाला श्यामनगर में वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, पालकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कक्षा पांचवी में कुमारी खुशी साहू ने 84.50% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं छत्रपाल साहू द्वितीय स्थान पर रहे। विद्यार्थियों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत हरदी के सरपंच मिथलेश ध्रुव, शाला प्रबंधन समिति के शिक्षाविद नेहरू साहू, उपाध्यक्ष जीवन साहू, प्रधान पाठिका श्रीमती भगवती साहू, सहायक शिक्षिका श्रीमती नंदनी यादव सहित अनेक पालकगण—श्रीमती हेमलता साहू, दिलेश्वरी साहू एवं अन्य उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया और बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो पुलिस वाला न्यूज गरियाबंद







