उमरिया में हेलमेट चेकिंग अभियान शुरू,70 प्रकरण बनाएं:नियम तोड़ने वालों पर सख्त चलानी कार्रवाई
मध्य प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस ने 26 अप्रैल से 10 मई तक हेलमेट जांच का विशेष अभियान शुरू करने का अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी और लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।इस संबंध में पुलिस परिवहन एवं शोध संस्थान (PTRI) ने सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या दोपहिया वाहन चालकों की होती है, जिनमें अधिकांश मामलों में हेलमेट नहीं पहनना प्रमुख कारण बनता है। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई के साथ जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है।इसी क्रम में उमरिया जिले में पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सीताराम सत्या एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जिला उमरिया श्री पी एस परस्ते जिला उमरिया के मार्गदर्शन में ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय खलेसर रोड पर यातायात नियमों संबंधी जागरूकता अभियान चलाकर मोटर सायकल वाहन चालकों को हेलमेट धारण करने की समझाइश दी जाकर उनके विरुद्ध वाहन चैकिंग तथा चालानी कार्यवाही की गई है
21 हजार से ज्यादा की चालान काटे
बिना हेलमेट के वाहन चलाने के 66 प्रकरण 19800 रुपए समन शुल्क,
वन वे मे वाहन चलाने पर 03 प्रकरण 1500 रुपए समन शुल्क,
विधिवत नम्बर प्लेट ना होना 01 प्रकरण 500 रुपए समन शुल्क वसूल किया जो कुल 70 वाहनों की चालानी कार्यवाही कर 21800 रुपये वसूल किया जाकर राशि कोषालय में जमा कराया गया है।
10 मई तक चलेगा अभियान
यातायात थाना प्रभारी ज्योति शुक्ला ने बताया कि यह विशेष अभियान 10 मई तक जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों से अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
उमरिया से पुलिसवाला योगेश खंडेलवाल की रिपोर्ट







