Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.43.22

बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.35.46

बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को  किया गिरफ्तार

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 15.00.05

थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।
  • बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को  किया गिरफ्तार
  • थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।
  • थाना महाकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश – 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।
  • पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
  • बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
  • मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर
  • छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त,सात आरोपी गिरफ्तार
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - “कागजों में बहती नहर, ज़मीन पर सूखा सच” — जल संरक्षण के नाम पर करोड़ों की योजना बनी ‘शोपीस’
क्षेत्रीय खबर

“कागजों में बहती नहर, ज़मीन पर सूखा सच” — जल संरक्षण के नाम पर करोड़ों की योजना बनी ‘शोपीस’

PolicewalaBy PolicewalaApril 27, 2026No Comments5 Views
WhatsApp Image 2026 04 27 at 7.47.02 PM

डिंडौरी मध्यप्रदेश

डिंडौरी।
एक ओर राज्य सरकार “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन का संदेश दे रही है, वहीं दूसरी ओर डिंडौरी जिले में करोड़ों की लागत से बनी जल संरचनाएं खुद बदहाली और लापरवाही की कहानी बयां कर रही हैं। समनापुर विकासखंड के ग्राम झांकी के पास खरमेर नदी पर वर्ष 2015-16 में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत से बनी *सुंदरपुर डायवर्सन स्कीम* आज अपने उद्देश्य से पूरी तरह भटक चुकी है।

इस योजना का उद्देश्य झांकी, सुंदरपुर और अंगबार क्षेत्र की करीब 100 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करना था, लेकिन हकीकत यह है कि न तो नहर का निर्माण हुआ और न ही डायवर्सन में कभी पानी ठहर पाया। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, निर्माण के बाद से आज तक एक बार भी डेम में पानी जमा नहीं हुआ—मानो यह पूरी योजना सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई हो।

ग्रामीण बताते हैं कि खरमेर नदी एक जीवित नदी है और यदि तकनीकी रूप से जल द्वार का संचालन सही ढंग से किया जाता, तो यहां पर्याप्त जल संग्रह संभव था। लेकिन विभागीय लापरवाही और अनदेखी ने इस परियोजना को “शोपीस” बनाकर छोड़ दिया।

एक तरफ संदेश, दूसरी तरफ सच्चाई
जहां प्रशासन आमजन को जल संरक्षण, भूजल रिचार्ज और पानी बचाने के लिए जागरूक कर रहा है, वहीं इतनी बड़ी परियोजना का विफल होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर इस योजना में पानी रोका गया होता, तो हजारों क्यूबिक मीटर जल संरक्षित कर क्षेत्र के भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता था।

“मरम्मत” के नाम पर खेल?
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जल संसाधन विभाग के लिए ऐसी योजनाएं “दुधारू गाय” बन गई हैं। भले ही बांध में एक बूंद पानी न ठहरे, लेकिन हर साल मरम्मत और रखरखाव के नाम पर लाखों रुपए के फर्जी बिल तैयार किए जा रहे हैं।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस योजना के तहत आज तक जमीन पर एक मीटर नहर भी नहीं बनी, फिर भी मनरेगा के तहत “नहर मरम्मत” के नाम पर मिट्टी-मुरूम डालकर लाखों रुपए खर्च दिखाए गए। ऐसे में बड़ा सवाल यही उठता है—जब नहर बनी ही नहीं, तो मरम्मत किसकी हुई?

ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों में नहर बनाई गई, कागजों में ही उसकी मरम्मत दर्शाई गई और इन्हीं कागजी दस्तावेजों के सहारे लाखों रुपए का गबन कर लिया गया।

सरकार की मंशा पर उठते सवाल
इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। उनका कहना है कि जब करोड़ों की योजनाएं ही जमीन पर दम तोड़ दें, तो जनभागीदारी आधारित जल संरक्षण अभियानों की सफलता पर भी सवाल उठना लाजिमी है।

यह मामला न सिर्फ भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, बल्कि यह भी सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर जल संकट से निपटने के दावों के बीच जमीनी हकीकत इतनी सूखी क्यों है?

रिपोर्ट अखिलेश झारिया

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.43.22

बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.35.46

बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को  किया गिरफ्तार

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 15.00.05

थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।

August 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026778
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026621
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.43.22 क्षेत्रीय खबर

बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

By PolicewalaAugust 26, 20260

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के निर्देशन…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.35.46

बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को  किया गिरफ्तार

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 15.00.05

थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 14.55.30

थाना महाकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश – 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।

August 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.43.22

बरही पुलिस ने द्वारा ग्राम खिरहनी में भारी मात्रा में 4000 किलो ग्राम अवैध महुआ लहान नस्टीकरण की ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 17.35.46

बड़वारा पुलिस ने चोरी के आरोपी को  किया गिरफ्तार

August 26, 2026
Visitors
1845286
This Month : 57756
This Year : 417203
Total Users : 1419523
Views Today : 8074
Total views : 5993935
Who's Online : 14
Server Time : 2026-08-26
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.