इंदौर
अवैध संबंध के चलते हुई हत्या का खुलासा आरोपी गिरफ्तार
12.04.2026 को रात्रि थाना राऊ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नखराली ढाणी, केट रोड के सामने एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर प्रशासन के पहुंचने पर घायल की पहचान नवीन पिता गोपाल कृष्ण पाटीदार (उम्र 31 वर्ष), निवासी रंगवासा, राऊ के रूप में हुई,, विवेचक द्वारा मृतक को अस्पताल की मरचुरी मे भर्ती किया गया पोस्टमार्टम में गर्दन के पीछे देशी पिस्टल की बुलेट फंसी थी,, घटनास्थल पर पहुंच कर चैकिंग के दौरान खाली कारतूस के मिलने पर जब CCTV फुटेज को खंगाला गया तो स्पष्ट हुआ कि यह सुनियोजित तरीके से हत्या दो बाइक सवार द्वारा देशी पिस्टल से मृतक के गर्दन के पीछे से लगा कर फायर किया,,जाँच के दौरान 100 से अधिक CCTV फुटेज के आधार पर पता चला कि 3 आरोपियो को ब्लैक कलर की पल्सर के साथ देखा गया हुलिया सीसीटीवी फुटेज वाले आरोपियो से मिल रहा है। जिसे दबिश देकर घेराबंद कर पकडने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपियो ने भागने के प्रयास में पास ही स्थित खंबे से गाडी टकरा गई जिससे तीनो आरोपी घायल हो गये ,,पूर्व मे हुई हत्या की घटना के दौरान मृतक नवीन ने मुखबिरी कर आरोपी राहुल को पकडवाया था, उसी समय से आरोपी रंजिश मानने लगा,,आरोपी राहुल की मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। मृतक की पत्नी और राहुल ने नवीन को जान से मारने के लिए
राहुल ने मुकेश कुमावत को सुपारी दी,, मुकेश कुमावत अपने दो अन्य साथी अजय धोलपुरिया निवासी जिला देवास, श्रीराम बलाई निवासी जिला देवास के साथ मिलकर दिनांक 12/04/2026 को रात 8 बजे के करीब नवीन की निर्मम हत्या कर दी ,,इस अंधे कत्ल का खुलासा करने में थाना प्रभारी थाना राऊ निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उप निरीक्षक प्रवीण जाधव, उप निरीक्षक वंदना शाक्यवार, उप. निरिक्षक महेश चौहान प्र. आर. निलेश सुरालकर प्र. आर. बलराम, प्र आर. अजय सिंह चौहान, आर. देवेन्द्र, आर. कमलेश चौरे आर. नारायण म. आर. ज्योति एवं टेक्निकल टीम आर. प्रशांत मण्डलोई, आर. गोवर्धन बघेल, आर. अमित खत्री एवं म.आर. आरती राजपूत की सराहनीय महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर







