Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
  • कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
  • मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
  • आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
  • आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
  • उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
  • राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
  • मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - आंगनवाड़ी मामले में कार्यवाही तेज, लापरवाही पर सेक्टर पर्यवेक्षक निलंबित
Policewala

आंगनवाड़ी मामले में कार्यवाही तेज, लापरवाही पर सेक्टर पर्यवेक्षक निलंबित

PolicewalaBy PolicewalaApril 16, 2026No Comments2 Views
WhatsApp Image 2026 04 16 at 19.54.47

डिंडौरी मध्यप्रदेश

बलि के बकरे’ बन रहे छोटे कर्मचारी, अफसरों पर मेहरबानी? परियोजना अधिकारी पर कार्यवाही नहीं से उठ रहे सवाल

डिंडौरी जिले के डोमदादर आंगनवाड़ी केंद्र में शौचालय में बच्चों का भोजन तैयार किए जाने के मामले में प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर मानिकपुर की पर्यवेक्षक लक्ष्मी शिव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर की गई है।

गौरतलब है कि इस गंभीर लापरवाही को समाचार पत्र अवनी एक्सप्रेस ने प्रमुखता से उजागर किया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम के निर्देश पर परियोजना अधिकारी एवं बीआरसी शहपुरा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, जहां खबर पूरी तरह सही पाई गई।

इस मामले में पहले ही प्रशासन द्वारा प्राथमिक शिक्षक और जन शिक्षक को निलंबित किया जा चुका है, जबकि संकुल प्राचार्य, बीआरसी और बीईओ को नोटिस जारी किए गए थे। अब इसी कड़ी में सेक्टर पर्यवेक्षक पर भी कार्रवाई कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर मानिकपुर अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र डोमदादर में पिछले चार माह से बच्चों के लिए शौचालय में ही भोजन तैयार किए जाने का मामला सामने आया था। इस घटना ने न केवल स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर लापरवाही भी उजागर की।

जांच में यह पाया गया कि संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक द्वारा केंद्रों का नियमित निरीक्षण नहीं किया गया। शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद निर्धारित मासिक भ्रमण और मॉनिटरिंग में गंभीर कमी रही, जिसके कारण यह स्थिति लंबे समय तक बनी रही।

बताया गया कि इस मामले में पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन प्रस्तुत जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।

निलंबन अवधि के दौरान संबंधित पर्यवेक्षक का मुख्यालय परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, मेहंदवानी कार्यालय निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग शहपुरा के परियोजना अधिकारी की भूमिका पर अब भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विभागीय जिम्मेदारी के बावजूद इतने लंबे समय तक चली इस गंभीर अनियमितता की जानकारी उन्हें क्यों नहीं हुई, यह बड़ा प्रश्न बना हुआ है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि “हर आंगनवाड़ी की जानकारी होने” का दावा करने वाले अधिकारी इस मामले से अनजान कैसे रहे। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या कार्रवाई केवल निचले स्तर के कर्मचारियों तक ही सीमित रहेगी या जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारियों पर भी जवाबदेही तय की जाएगी।

जिला प्रशासन ने भले ही सख्त कार्रवाई का संदेश दिया हो, लेकिन अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि परियोजना अधिकारी पर कब और क्या कार्रवाई होती है। यह मामला प्रशासनिक जवाबदेही और पारदर्शिता की कसौटी बनता जा रहा है।

रिपोर्ट अखिलेश झारिया

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01 क्षेत्रीय खबर

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

By PolicewalaOctober 13, 20267

पुलिसवाला न्यूज़ के ब्यूरो चीफ मयंक श्रीवास्तव ने उठाया नो एंट्री के दौरान भारी मशीन…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
a2eafe20 9523 4266 998a 6c288756b49a

आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
Visitors
1949551
This Month : 30776
This Year : 521468
Total Users : 1523788
Views Today : 4947
Total views : 6259995
Who's Online : 21
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.