शंकरपुर मे चाकू, डण्डा से मारपीट करने वाला आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
राजनांदगाव / दिनांक 14.03.2026 प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने दोस्त के साथ चिखली से शंकरपुर जा रहा था कि बजरंग चौक झरना के पास आरोपी अमन डोंगरे , विधि से संघर्षरत बालक तथा 01 अन्य आरोपी के साथ पुरानी रंजीश को लेकर गाली गलौच कर जान से मारने की नियत से लकड़ी के डण्डा से मारपीट कर प्रार्थी के दोस्त को चाकू से वार कर घायल कर दिया कि रिपोर्ट पर धारा 296,351(2), 115(2),109(1),3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी चिखली पुलिस द्वारा टीम तैयार कर आरोपियो के सकुनत एवं छिपने के स्थानो मे दबिश दिया जो घटना के बाद से गौरीनगर आउटर मे छिपे होने की सूचना पर चारो तरफ से घेराबंदी कर आरोपी अमन डोंगरे उर्फ अमन डोरे पिता दीपक डोगरे उम्र 18 साल 03 माह साकिन दानेन्द्र किराना दुकान के पास शंकरपुर वार्ड नं. 10 पुलिस चौकी चिखली जिला राजनांदगांव एवं विधि से संघर्षरत बालक को घेराबंदी कर पकडा गया, आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक से पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक द्वारा अपराध करना स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त डण्डा को जप्त कराया। बाद आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया। एवं विधि से संघर्षत बालक को सरंक्षणात्मक अभिरक्षा मे बालसुधार गृह भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व मे भी मारपीट का मामला दर्ज है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, उनि सत्तुलाल कवंर, प्र.आर. अरूण कुमार नेताम, अंजीत नेताम, आर. सुनील बैरागी, चन्द्रकपुर आयाम, गोपाल पैकरा, आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका व सराहनीय योगदान रहा है।
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा 9098970709
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी 9977665577







