Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।
  • कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
  • मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
  • आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
  • आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
  • उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
  • राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
  • मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं”, गोवंश हटाने से लेकर ब्लैक स्पॉट सुधार तक बड़े फैसले
Policewala

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं”, गोवंश हटाने से लेकर ब्लैक स्पॉट सुधार तक बड़े फैसले

PolicewalaBy PolicewalaApril 13, 2026No Comments8 Views
WhatsApp Image 2026 04 13 at 20.21.16

डिंडौरी मध्यप्रदेश

डिंडोरी।
जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कई अहम निर्णय लिए हैं। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ठोस कदम तय किए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिंडोरी रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने पिछली बैठक के लंबित कार्यों पर नाराजगी जताते हुए सभी अधिकारियों को अगली बैठक से पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*गोवंश से होने वाली दुर्घटनाओं पर सख्ती*
मुख्य मार्गों पर आवारा गोवंश के कारण बढ़ती दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कलेक्टर ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर सड़कों से गोवंश हटाने और उनके गले में रेडियम पट्टी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद स्तर पर निगरानी दल गठित करने का निर्णय लिया गया।

*“हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं” अभियान लागू*
बैठक में बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बढ़ाते हुए “हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं” अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए। पेट्रोल पंप संचालकों को भी स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ मामलों में नियमित जांच के निर्देश भी दिए गए।

*ब्लैक स्पॉट पर सुधार के निर्देश*
निवास-तिराहा शहपुरा मार्ग, जैतपुरी जंगल मोड़, जनपद तिराहा और अलोनी तिराहा अमरपुर जैसे दुर्घटना संभावित स्थानों पर रोड मार्किंग, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप्स, साइन बोर्ड और झाड़ियों की कटाई जैसे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। हाईवे से जुड़े सहायक मार्गों पर भी सुरक्षा बढ़ाने पर जोर दिया गया।

*राहवीर योजना और कैशलेस उपचार पर जोर*
‘राहवीर योजना’ के तहत दुर्घटना पीड़ितों को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये और उत्कृष्ट कार्य पर 1 लाख रुपये तक के पुरस्कार की जानकारी दी गई। वहीं ‘हिट एंड रन’ मामलों में घायलों को 50 हजार और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान बताया गया।
साथ ही ‘कैशलेस ट्रीटमेंट योजना’ के तहत दुर्घटना पीड़ितों को 7 दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।

*परिवहन और ओवरलोडिंग पर निगरानी*
स्लीपर कोच बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए परिवहन और पुलिस विभाग को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ओवरलोड वाहनों, विशेषकर खनिज परिवहन में लगे भारी वाहनों पर सख्ती बरतने को कहा गया।

*लापरवाही पर होगी कार्रवाई*
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बैठक में अनुपस्थित रहने या समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करते हुए सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन के इन सख्त फैसलों से साफ है कि अब सड़क सुरक्षा को लेकर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यदि निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ, तो जिले में दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

रिपोर्ट अखिलेश झारियाWhatsApp Image 2026 04 13 at 20.21.16 1

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01 क्षेत्रीय खबर

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

By PolicewalaOctober 13, 20260

पुलिसवाला न्यूज़ के ब्यूरो चीफ मयंक श्रीवास्तव ने उठाया नो एंट्री के दौरान भारी मशीन…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
a2eafe20 9523 4266 998a 6c288756b49a

आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 13 at 13.47.01

नो एंट्री में बोरिंग मशीन की आवाजाही पर सवाल, पूछताछ में DSP भतीजा होने का दिया गया हवाला।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
Visitors
1949457
This Month : 30682
This Year : 521374
Total Users : 1523694
Views Today : 4551
Total views : 6259599
Who's Online : 16
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.