Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 05 28 at 12.55.20 1

CM मोहन यादव और मेयर अन्नू का करीबी बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, बीजेपी नेता रघु तिवारी पर लाखों की ठगी के आरोप

May 28, 2026
WhatsApp Image 2026 05 28 at 10.19.12

कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई

May 28, 2026
7ed3dd78 0de0 4554 a588 26b153696a67

कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई

May 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • CM मोहन यादव और मेयर अन्नू का करीबी बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, बीजेपी नेता रघु तिवारी पर लाखों की ठगी के आरोप
  • कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई
  • कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई
  • छिंदवाड़ा पुलिस बल ने आगामी त्यौहार ईद उल जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए निकाला फ्लैग मार्च
  • चिरमिरी को मिली विकास की बड़ी सौगात: ₹5.09 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम
  • भाजपा किसान मोर्चा सिवनी की काम काजी बैठक संपन्न
  • तुलसी कौशिक ने दी रूपनारायण सिन्हा को श्रद्धांजलि, जताया गहरा दुख
  • गरियाबंद भाजपा सोशल मीडिया की नई कार्यकारिणी घोषित, जिला एवं मंडल स्तर पर मिली नई जिम्मेदारियां
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक
Policewala

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक

PolicewalaBy PolicewalaApril 13, 2026No Comments14 Views
WhatsApp Image 2026 04 13 at 19.21.07 1

WhatsApp Image 2026 04 13 at 19.21.07मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने किया निर्देशित

गर्मी में हीट वेव के दृष्टिगत चिकित्सालयों में आवश्यक व्यवस्था एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करें: कलेक्टर

भालापुर-अचानकपुर ग्राम के लोगों को जल्द मिलेगी सड़क की सुविधा, कलेक्टर ने दिए निर्देश

मुंगेली 13 अप्रैल 2026// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं, जनगणना कार्य, अधोसंरचना विकास एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणाममूलक कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्व-गणना, मकान सूचीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यों में तेजी लाने निर्देशित किया। उन्होंने फील्ड ट्रेनर की सूची तैयार करने, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करने तथा जनगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए वाल राइटिंग एवं जागरूकता अभियान चलाने को कहा। साथ ही सभी चार्ज अधिकारियों को मकान सूचीकरण का प्रमाण प्रस्तुत करने तथा एक विस्तृत एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जरहागांव एवं बरेला में सड़क पर मवेशियों की समस्या और साफ-सफाई की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित सीएमओ को नोटिस जारी करने एवं वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही दोनों क्षेत्रों में सड़कों की स्थिति सुधारने निर्देशित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते हुए खुड़िया में स्वास्थ्य केंद्र उन्नयन, लोरमी में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास निर्माण एवं भालापुर-अचानकपुर सड़क को बारिश से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास हेतु भूमि चयन शीघ्र पूर्ण करने तथा मोतिमपुर, जरहागांव एवं सेतगंगा में अर्बन पीएचसी शीघ्र प्रारंभ करने तथा सीएम जनदर्शन अंतर्गत लंबित आवेदनों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश देते हुए प्राथमिकता के आधार पर समयसीमा में समाधान सुनिश्चित करने कहा।
कलेक्टर ने आधार पंजीयन एवं एमबीयू की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएमसी को प्रतिदिन प्राचार्यों से समन्वय कर पंजीयन एवं रि-वैलिडेशन सुनिश्चित करने तथा निजी स्कूलों में भी कड़ाई से पालन कराने तथा कमजोर प्रगति वाले स्कूलों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गर्मी के मद्देनजर हीट वेव प्रबंधन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पेयजल की समुचित व्यवस्था, बाजार एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाने हेतु जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विस्थापन से जुड़े मामलों पर चर्चा करते हुए 93 संभावित प्रभावित परिवारों का सर्वे कर उनकी आवश्यकताओं का आकलन करने तथा सड़क, बिजली, जलापूर्ति एवं कृषि भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देशित किया। उन्होंने जल संचयन जनभागीदारी के अंतर्गत रेन वाटर हार्वेस्टिंग, मैजिक पिट एवं अन्य संरचनाओं के निर्माण में तेजी लाने तथा जियो टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा में प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए जिले को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने उर्वरक भंडारण की समीक्षा करते हुए किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने, कालाबाजारी रोकने एवं नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने राजस्व पखवाड़े अंतर्गत नामांतरण, सीमांकन, नक्शा बटांकन आदि प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही स्वामित्व योजना, डिजिटल ऋण पुस्तिका एवं मसाहती सर्वे की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने निर्देशित किया। बैठक में एटीआर के उपसंचालक श्री यू.आर. गणेश, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडेय तिवारी जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल.यादव, पथरिया एसडीएम श्रीमती रेखा चंद्रा सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

राज शेखर यादव
ब्यूरो चीफ पुलिसवाला मुंगेली

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

7ed3dd78 0de0 4554 a588 26b153696a67

कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई

May 27, 2026
4720ae0d 184f 42c0 a032 51ca809ad1f3

छिंदवाड़ा पुलिस बल ने आगामी त्यौहार ईद उल जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए निकाला फ्लैग मार्च

May 27, 2026
e05a7504 32bd 4ca7 a578 4b9d04fedf9b

चिरमिरी को मिली विकास की बड़ी सौगात: ₹5.09 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक ऑडिटोरियम

May 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026784
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026731
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026578
ca0c6bec 738d 4641 80a1 379d7fdee152

रीठी के टहकारी में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो की मौत, दो गंभीर घायल

February 3, 2026546
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 05 28 at 12.55.20 1 क्षेत्रीय खबर

CM मोहन यादव और मेयर अन्नू का करीबी बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, बीजेपी नेता रघु तिवारी पर लाखों की ठगी के आरोप

By PolicewalaMay 28, 202616

CM मोहन यादव और मेयर अन्नू का करीबी बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, बीजेपी नेता…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 05 28 at 10.19.12

कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई

May 28, 2026
7ed3dd78 0de0 4554 a588 26b153696a67

कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई

May 27, 2026
4720ae0d 184f 42c0 a032 51ca809ad1f3

छिंदवाड़ा पुलिस बल ने आगामी त्यौहार ईद उल जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुए निकाला फ्लैग मार्च

May 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 05 28 at 12.55.20 1

CM मोहन यादव और मेयर अन्नू का करीबी बताकर नौकरी दिलाने का झांसा, बीजेपी नेता रघु तिवारी पर लाखों की ठगी के आरोप

May 28, 2026
WhatsApp Image 2026 05 28 at 10.19.12

कलेक्टर की सख्ती: किसानों की शिकायत मिली तो सीधे होगी कार्रवाई

May 28, 2026
Visitors
1664649
This Month : 57423
This Year : 236566
Total Users : 1238886
Views Today : 1472
Total views : 5612100
Who's Online : 11
Server Time : 2026-05-28
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.