छत्तीसगढ़ के जिला कांकेर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। छोटेबेठिया–परतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माचपल्ली और हिडूर के जंगलों में हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने खूंखार महिला माओवादी कमांडर ACM रूपी को मार गिराया है। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के अनुसार, माओवादियों की उपस्थिति की सटीक सूचना पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह मुठभेड़ हुई, जिसके बाद मौके से रूपी का शव, एक पिस्टल, भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य दैनिक सामग्री बरामद की गई।
मारे गए नक्सली की पहचान बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि रूपी बस्तर क्षेत्र में सक्रिय अंतिम तेलुगू माओवादी कैडर थी। वह कुख्यात डीकेएसजेडसी सदस्य विजय रेड्डी की पत्नी थी, जो पिछले वर्ष मानपुर-मोहला में सुरक्षाबलों के हाथों मारा गया था। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शासन की पुनर्वास नीति के बावजूद हिंसा का रास्ता चुनने वालों का अंत ऐसा ही होता है। उन्होंने शेष माओवादियों को चेतावनी भरे लहजे में मुख्यधारा में लौटने और शांतिपूर्ण जीवन शुरू करने की अंतिम अपील की है। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ,पुलिसवाला न्यूज़
Trending
- फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमानजनक चित्रण पर बवाल, बजरंग दल और विहिप की शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR
- प्राथमिक विद्यालय श्यामनगर हरदी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, सर्वसम्मति से हुआ शाला प्रबंधन समिति का गठन
- घर में मिले गांजे के पौधे,आरोपी विजयराघवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में
- थाना विजयराघवगढ़ ने किया चोरी गए ट्रैक्टर को बरामद
- कटनी नगर निगम में जिम्मेदारियों पर उठे सवाल — आउटसोर्स कर्मचारी को मिली बड़ी भूमिका, कमिश्नर ने बैठाई जांच”
- आबकारी विभाग का अवैध मदिरा के विरूद्ध लगातार कार्यवाही
- घरेलू उपचार में गंवाया कीमती समय, सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत
- डिंडौरी पुलिस के 9 कर्मियों को पदोन्नति, एएसआई व प्रधान आरक्षक के रूप में संभाली नई जिम्मेदारी







