Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
8dd84ab3 9ab6 49d8 9b09 59fb32a13b3e

छिंदवाड़ा :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु  दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ

June 24, 2026
IMG 20260624 WA0576

मनेन्द्रगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹868.35 लाख की मिली स्वीकृति

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 24 at 18.43.20

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस और VLCC के साझा प्रयास से निखरा महिलाओं का व्यक्तित्व, दो दिवसीय ‘बी योर ओन स्टाइल’ कार्यशाला संपन्न

June 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छिंदवाड़ा :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु  दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ
  • मनेन्द्रगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹868.35 लाख की मिली स्वीकृति
  • रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस और VLCC के साझा प्रयास से निखरा महिलाओं का व्यक्तित्व, दो दिवसीय ‘बी योर ओन स्टाइल’ कार्यशाला संपन्न
  • कलेक्टर श्री उइके ने जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश
  • *पैरों में टैग, शरीर पर GPS डिवाइस लगाए गिद्ध ने बढ़ाया कौतूहल, वन विभाग ने बताया संरक्षण अभियान का हिस्सा*
  • छिंदवाड़ा :सड़क पर दो गुटों में मारपीट,15 मिनट तक चला हंगामा;एक युवक घायल
  • *आज पूर्णाहुति के साथ होगा श्री राधा-कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन, दोपहर 3 बजे से विशाल भंडारा*
  • *थाना विजयराघवगढ़  की अवैध रेत के विरुद्ध कार्यवाही* 
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - जनपद निधि पर डाका! घटिया निर्माण और अफसरों की मिलीभगत से 12 लाख की बाउंड्री वॉल सवालों में
Policewala

जनपद निधि पर डाका! घटिया निर्माण और अफसरों की मिलीभगत से 12 लाख की बाउंड्री वॉल सवालों में

PolicewalaBy PolicewalaApril 12, 2026No Comments1 Views
WhatsApp Image 2026 04 12 at 20.40.30

शहडोल मध्य प्रदेश 

शहडोल। जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत पतेरिया टोला के मैर टोला स्थित विद्यालय में बन रही बाउंड्री वॉल इन दिनों भ्रष्टाचार और लापरवाही का प्रतीक बनती जा रही है। करीब 12 लाख रुपए की लागत से तैयार की जा रही इस बाउंड्री वॉल में गुणवत्ता विहीन सामग्री के उपयोग के आरोप सामने आए हैं, जिससे जनपद निधि के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों के अनुसार निर्माण कार्य में न तो मानक सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और न ही तकनीकी नियमों का पालन हो रहा है। दीवार की मजबूती और टिकाऊपन पर भी सवाल उठने लगे हैं। निर्माण स्थल की स्थिति देखकर ही यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार्य में किस स्तर की अनियमितता बरती जा रही है।

 

बिना एस्टीमेट के हो रहा निर्माण कार्य

 

जानकारी के मुताबिक, जनपद पंचायत जयसिंहनगर में किसी भी निर्माण कार्य के लिए पूर्व में एस्टीमेट तैयार किया जाना अनिवार्य होता है, लेकिन इस मामले में कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार का एस्टीमेट उपलब्ध नहीं है। यह स्थिति अपने आप में कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

उपयंत्री मनोज शुक्ला पर आरोप है कि वे बिना स्वीकृत एस्टीमेट के ही निर्माण कार्यों को अंजाम देने में माहिर हैं। कार्यस्थल पर एस्टीमेट का न होना यह दर्शाता है कि कहीं न कहीं जानकारी को छिपाने और पारदर्शिता से बचने की कोशिश की जा रही है। यदि एस्टीमेट सार्वजनिक हो, तो लागत और गुणवत्ता की तुलना करना आसान हो जाता है, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया।

उपयंत्री और सचिव की मिलीभगत के आरोप

इस पूरे मामले में उपयंत्री मनोज शुक्ला और संबंधित पंचायत सचिव की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। आरोप है कि दोनों की मिलीभगत से घटिया निर्माण कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि क्षेत्र में हुए कई निर्माण कार्यों में इसी तरह की अनियमितताएं देखने को मिली हैं। यदि इन सभी कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, तो बड़े स्तर पर वित्तीय गड़बड़ी उजागर हो सकती है।

इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे यह संदेह और गहरा जाता है कि कहीं उच्च स्तर पर भी इस पूरे मामले को नजरअंदाज किया जा रहा है।

 

जिला स्तर के अधिकारी भी बने मूकदर्शक

 

जनपद पंचायत स्तर पर हो रही अनियमितताओं के बावजूद जिला पंचायत शहडोल के जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र में लगातार घटिया निर्माण कार्यों की खबरें सामने आने के बावजूद प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

पतेरिया टोला, अमझोर और पहड़िया जैसे क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति ही की गई है। ऐसे में आम जनता के मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे।

 

एसडीओ की भूमिका पर भी उठे सवाल

 

जनपद पंचायत जयसिंहनगर के एसडीओ की कार्यशैली भी इस मामले में संदेह के घेरे में है। बताया जा रहा है कि एसडीओ क्षेत्र में नियमित भ्रमण तो करते हैं, लेकिन इसके बावजूद घटिया निर्माण कार्यों पर रोक नहीं लग पा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एसडीओ को इस मामले की जानकारी मौखिक रूप से दी गई, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब अधिकारी मौके पर मौजूद रहते हुए भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, तो फिर उनके निरीक्षण का औचित्य क्या है।

कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि उपयंत्री और एसडीओ की मिलीभगत से ही यह पूरा खेल संचालित हो रहा है, जिससे शासन की राशि का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है।

 

कब होगी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई?

 

इस पूरे मामले ने जनपद निधि के उपयोग और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है। जिस राशि का उपयोग जनहित के कार्यों में होना चाहिए, वह यदि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है, तो यह न केवल प्रशासनिक विफलता है, बल्कि जनता के विश्वास के साथ भी धोखा है।

अब जरूरत है कि जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में संज्ञान लें और निष्पक्ष जांच कराएं। दोषियों पर सख्त कार्रवाई ही इस तरह के मामलों पर अंकुश लगा सकती है। अन्यथा जनपद पंचायत जयसिंहनगर में भ्रष्टाचार का यह सिलसिला यूं ही जारी रहेगा और शासकीय राशि का दुरुपयोग होता रहेगा।

   रिपोर्ट-  अजय पाल

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

8dd84ab3 9ab6 49d8 9b09 59fb32a13b3e

छिंदवाड़ा :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु  दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 23 at 16.45.29

*रमपुरी मे करोड़ों के आश्रम निर्माण पर उठे सवाल: बिना तकनीकी निगरानी के चल रहा कार्य, गुणवत्ता पर ग्रामीणों की चिंता*

June 23, 2026
IMG 20260622 WA1704

5 दिन से लापता मासूम का जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

June 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,201
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026818
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026747
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026606
Don't Miss
8dd84ab3 9ab6 49d8 9b09 59fb32a13b3e Policewala

छिंदवाड़ा :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु  दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ

By PolicewalaJune 24, 20265

साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव का दिया गया संदेश..मध्य…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
IMG 20260624 WA0576

मनेन्द्रगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹868.35 लाख की मिली स्वीकृति

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 24 at 18.43.20

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस और VLCC के साझा प्रयास से निखरा महिलाओं का व्यक्तित्व, दो दिवसीय ‘बी योर ओन स्टाइल’ कार्यशाला संपन्न

June 24, 2026
WhatsApp Image 2026 06 24 at 18.10.55 1

कलेक्टर श्री उइके ने जल जीवन मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

June 24, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
8dd84ab3 9ab6 49d8 9b09 59fb32a13b3e

छिंदवाड़ा :साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु  दिवसीय “सेफ क्लिक” अभियान का शुभारंभ

June 24, 2026
IMG 20260624 WA0576

मनेन्द्रगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय भवन निर्माण हेतु ₹868.35 लाख की मिली स्वीकृति

June 24, 2026
Visitors
1716962
This Month : 44827
This Year : 288879
Total Users : 1291199
Views Today : 2079
Total views : 5717486
Who's Online : 12
Server Time : 2026-06-24
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.