बिलासपुर में यातायात हेलमेट बूथ का शुभारंभ, लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करने का अभियान शुरू
बिलासपुर में यातायात पुलिस ने हेलमेट बूथ का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य लोगों को हेलमेट के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर, DIG, SSP और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा पर संदेश दिया। 50 हेलमेट जरूरतमंद वाहन चालकों को वितरित किए गए और यातायात प्रबंधन में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित किया गया।
रेपिड़ो कंपनी बंसीवाला हॉटेल के मालिक दिनेश चंदानी ने भी पुलिस को सहयोग दिया। यातायात पुलिस का कहना है कि हेलमेट बूथ शहर के अन्य जगहों पर भी लगाए जाएंगे ताकि लोगों में हेलमेट धारण करने की आदत विकसित हो सके
ब्यूरो चीफ शंकर अघिजा की रिपोर्ट
क्राइम रिपोर्टर राजा जनक्यानी







