Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
a2eafe20 9523 4266 998a 6c288756b49a

आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।

October 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।
  • मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
  • आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
  • आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
  • उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
  • राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
  • मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
  • थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - डिंडौरी की बेटी चाँदनी नरेती का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर तक लहराया परचम
क्षेत्रीय खबर

डिंडौरी की बेटी चाँदनी नरेती का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर तक लहराया परचम

PolicewalaBy PolicewalaApril 7, 2026No Comments12 Views
WhatsApp Image 2026 04 07 at 11.44.29 1

डिंडौरी मध्यप्रदेश 

रिपोर्ट अखिलेश झारिया 

 

डिंडौरी की बेटी चाँदनी नरेती का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर तक लहराया परचम

 

खेलो मध्यप्रदेश यूथ गेम्स में रजत पदक व नेशनल गेम्स में कांस्य हासिल कर चाँदनी नरेती ने किया कमाल।

 

 

डिंडौरी जिले की प्रतिभाशाली कुश्ती खिलाड़ी चाँदनी नरेती ने अपने शानदार प्रदर्शन से खेल जगत में लगातार नई उपलब्धियाँ हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में खेलो मध्यप्रदेश यूथ गेम्स के अंतर्गत उज्जैन में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में चाँदनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

 

उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को डिंडौरी कलेक्टर ने चाँदनी नरेती को फूलमाला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों ने खेल प्रशिक्षण के लिए हॉल की आवश्यकता की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को खाली भवन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि वे अपनी समस्याएँ सीधे दूरभाष के माध्यम से साझा कर सकते हैं और खेल के क्षेत्र में प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।

 

इसके अलावा खिलाड़ियों द्वारा लंबे समय से की जा रही बैडमिंटन कोर्ट की मांग को भी गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को एक माह के भीतर नया कोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

 

चाँदनी नरेती ने अपनी प्रतिभा का सिलसिला यहीं नहीं रोका। दिल्ली में आयोजित नेशनल ट्रायल में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया और नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इसके बाद अंबिकापुर में 28 से 31 मार्च 2026 तक आयोजित खेलो इंडिया नेशनल गेम्स में भी चाँदनी ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 

वर्तमान में चाँदनी नरेती शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय, डिंडौरी में बी.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा हैं। वे ग्राम घेवरी, विकासखंड अमरपुर की निवासी हैं। उनके पिता शिव प्रसाद नरेती और माता सुनीता नरेती हैं। चाँदनी की इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

 

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग से चेतराम अहिरवार, आरती सोंधिया, संतोषी यादव, चंद्रविजय महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी मो. आमिर खान, खिलाड़ी चाँदनी नरेती के माता-पिता, भाई-बहन तथा खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 10.52.22

आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।

October 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,287
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026911
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026793
WhatsApp Image 2026 08 27 at 18.39.41

अतुल दीपक पटेल अन्य साथी ने किसानों के साथ की लाखों की ठगी

August 27, 2026759
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32 Policewala

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

By PolicewalaOctober 13, 20262

एसपी निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण रोकने चलाया गया विशेष अभियान।…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
a2eafe20 9523 4266 998a 6c288756b49a

आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 10.52.22

आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।

October 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 10 13 at 12.13.32

कांकेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट।

October 13, 2026
WhatsApp Image 2026 10 13 at 11.27.31 1

मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त

October 13, 2026
Visitors
1949359
This Month : 30584
This Year : 521276
Total Users : 1523596
Views Today : 3997
Total views : 6259045
Who's Online : 12
Server Time : 2026-10-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.