फिरोजाबाद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने थाना दक्षिण का आकस्मिक निरीक्षण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे द्वारा थाना दक्षिण का अकस्मात निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, जनसुनवाई रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर तथा सीसीटीएनएस प्रणाली पर संचालित कार्यों को देखा SSP ने यक्ष ऐप, आईजीआरएस, यूपी कॉप एवं महिला अपराधों से संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों/ निर्देश दिए ।
साथ ही अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं थाने की साफ-सफाई बनाए रखने व लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारण, करने का आदेश दिया अपराध नियंत्रण के लिए गश्त व्यवस्था तथा आमजन की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए ,, थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर अंकुश लागाने संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहाँ पुलिस का गश्त के निर्देश दिए,,आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण करने प्रमुख स्थानों पर बैरियर/बैरिकेटिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा फिरोजाबाद







