Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 07 13 at 16.58.57

दो पुलर वाहन जब्त, प्रकरण न्यायालय को प्रेषित

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 14.47.38 2

“बाल गृह बना क्राइम स्पॉट: हाथ-पैर बंधे, मुंह में कपड़ा… गार्ड की हत्या कर भागे 4 कैदी”

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.38.03

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

July 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • दो पुलर वाहन जब्त, प्रकरण न्यायालय को प्रेषित
  • “बाल गृह बना क्राइम स्पॉट: हाथ-पैर बंधे, मुंह में कपड़ा… गार्ड की हत्या कर भागे 4 कैदी”
  • अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल
  • मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या
  • सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रेसिंग बनी मौत: कार ने उड़ाई एक्टिवा, स्कूल बस से टकराई, मदद नहीं की तो गई जान
  • ​चुनावी शंखनाद: मध्य प्रदेश में टिकट की मांग को लेकर धनगर समाज ने खोला मोर्चा, भाजपा-कांग्रेस को सौंपा ज्ञापन
  • अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति छत्तीसगढ़ द्वारा वृक्षारोपण अभियान, मनेंद्रगढ़  मेडिकल कॉलेज परिसर में वृक्ष रोपित कर  प्रदेश अध्यक्ष ने की अभियान की आगाज, स्वास्थ्य मंत्री ने सौंपा था चंदन का पौधा।
  • सुरेन्द्र साहू भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - Policewala - नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर कांकेर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: मेडिकल संचालक समेत तीन गिरफ्तार, दुकान सील
Policewala

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर कांकेर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक: मेडिकल संचालक समेत तीन गिरफ्तार, दुकान सील

PolicewalaBy PolicewalaApril 3, 2026No Comments15 Views
WhatsApp Image 2026 04 03 at 7.27.09 PM 1

WhatsApp Image 2026 04 03 at 7.27.09 PM​कांकेर। जिला उत्तर बस्तर कांकेर में अवैध नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे ‘उजियारा अभियान’ के तहत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। कांकेर पुलिस ने नशीली सिरप और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस पैनी कार्रवाई से धमतरी से कांकेर तक फैले नशे के नेटवर्क पर गहरा प्रहार हुआ है।
​पुलिस अधीक्षक श्री निखिल कुमार राखेजा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू व श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में यह पूरी कार्रवाई संपन्न हुई। 1 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि नया गोविंदपुर ग्राउंड में दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली सिरप बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे हैं। एसडीओपी श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी श्री बनसोडे प्रतिक दादासाहेब (भापुसे) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार साहू और साइबर सेल का स्टाफ शामिल था।
​पुलिस टीम ने जब गोविंदपुर ग्राउंड में घेराबंदी की, तो वहां मौजूद हर्ष कदम और आकाश कुमार गजभिये ने भागने की कोशिश की, जिन्हें मुस्तैदी से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान हर्ष के पास से कोडिन फॉस्फेट युक्त सिरप की 3 बोतलें और आकाश के पास से बैच नंबर मिटा हुआ कोडेक्स सिरप बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने कबूला कि वे धमतरी से यह माल लाकर यहां ऊंचे दामों पर बेचते थे।
​पकड़े गए आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने धमतरी के आमातालाब रोड स्थित ‘सुश्रुता फार्मेसी’ पर दबिश दी। वहां बिना डॉक्टर की पर्ची के अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाइयां बेचते हुए मेडिकल संचालक मनीष सिंह राठौर को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के पास से 9 नग नशीली सिरप बरामद की गई। इसके बाद स्थानीय ड्रग इंस्पेक्टर और कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल स्टोर की सघन तलाशी ली गई और उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
​पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से कुल 15 नग नशीली सिरप और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली कांकेर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22 और 29 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, साइबर सेल निरीक्षक यशवंत श्याम, सउनि भकेश पटेल और आरक्षक ईश्वर साहू, राजकुमार नेताम, राम रतन निषाद व जितेन्द्र नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
​कांकेर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपराध नियंत्रण में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें, ताकि जिले को नशा मुक्त बनाया जा सके।
रिपोर्ट: मयंक श्रीवास्तव
ब्यूरो चीफ, पुलिसवाला न्यूज़

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 07 13 at 16.58.57

दो पुलर वाहन जब्त, प्रकरण न्यायालय को प्रेषित

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.38.03

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 11 at 23.16.13

सेक्टर सहसराम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती रौनक राजावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, विभिन्न विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा

July 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,261
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026827
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026756
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026613
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 07 13 at 16.58.57 देश

दो पुलर वाहन जब्त, प्रकरण न्यायालय को प्रेषित

By PolicewalaJuly 13, 20266

परिवहन संभागीय उड़नदस्ता, जबलपुर द्वारा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ट्रांसटेक लॉजिस्टिक…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 07 13 at 14.47.38 2

“बाल गृह बना क्राइम स्पॉट: हाथ-पैर बंधे, मुंह में कपड़ा… गार्ड की हत्या कर भागे 4 कैदी”

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.38.03

अकलतरा में उमड़ा जनसैलाब: अमान अंसारी वेलफेयर फाउंडेशन का निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं विशाल रक्तदान शिविर बना ऐतिहासिक मिसाल

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 13.26.18

मछली चोरी की रंजिश में खूनी खेल..स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर खेत में दौड़ा- दौड़ाकर युवक की निर्मम ह#त्या

July 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 07 13 at 16.58.57

दो पुलर वाहन जब्त, प्रकरण न्यायालय को प्रेषित

July 13, 2026
WhatsApp Image 2026 07 13 at 14.47.38 2

“बाल गृह बना क्राइम स्पॉट: हाथ-पैर बंधे, मुंह में कपड़ा… गार्ड की हत्या कर भागे 4 कैदी”

July 13, 2026
Visitors
1751630
This Month : 22570
This Year : 323547
Total Users : 1325867
Views Today : 4307
Total views : 5793294
Who's Online : 7
Server Time : 2026-07-13
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.