गुना
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद ओम प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में आज श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर विशाल जुलूस निकाला गया जो कि कर्नल गंज, खटीक मोहल्ला से होता हुआ हट रोड पहुंचा।
इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। ग्वालियर रेंज डीआईजी अमित सांघी एवं एसपी हितिका वासल खुद नजर बनाए हुए थे
जुलूस शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ।
गुना से विश्वास तारे के साथ अखिलेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट







