Close Menu
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
Like Us On Facebook
Loading...
What's Hot
WhatsApp Image 2026 08 26 at 15.00.05

थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 14.55.30

थाना महाकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश – 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 13.32.03

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।
  • थाना महाकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश – 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।
  • पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
  • बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
  • मानवता की मिसाल: समाजसेवी प्रकाश बागरी ने दान किया डेड बॉडी फ्रीजर
  • छिंदवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,300 किलो गांजा और पिस्टल जब्त,सात आरोपी गिरफ्तार
  • खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार
  • खजराना पुलिस ने,बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 3 शातिर चोर 5 बाइक सहित गिरफ्तार 
Facebook X (Twitter) Instagram
PolicewalaPolicewala
header
  • Home
  • देश
    • क्षेत्रीय खबर
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • सोशल मीडिया
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
    • Policewala Trademark
header
  • Home
  • देश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • रोजगार
  • स्वास्थ्य
  • आमने – सामने
  • अपराध
  • Patrika
Home - क्षेत्रीय खबर - नगर पालिका मुंगेली की सफाई व्यवस्था से आम नागरिक से लेकर शासन प्रशासन जिम्मेदार , मच्छरों के आतंक से परेशान
क्षेत्रीय खबर

नगर पालिका मुंगेली की सफाई व्यवस्था से आम नागरिक से लेकर शासन प्रशासन जिम्मेदार , मच्छरों के आतंक से परेशान

PolicewalaBy PolicewalaApril 1, 2026Updated:April 1, 2026No Comments39 Views
WhatsApp Image 2026 04 01 at 17.25.20 1

नगर पालिका मुंगेली की सफाई व्यवस्था से आम नागरिक से लेकर शासन प्रशासन जिम्मेदार , मच्छरों के आतंक से परेशान

मुंगेली:- इन दिनों नगर के वार्डो में व्याप्त गंदगी से मच्छरों का बढ़ता हुआ आतंक नागरिकों के लिए बनी मुसीबत,नगर पालिका की उदासीनता बनी बड़ी वजह,क्या सिर्फ कागजों में हो रहा है समस्याओं का समाधान

शहर में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम नागरिकों की परेशानी भी बढ़ गई है। शहर के कई वार्डों और मोहल्लों में गंदगी, जाम नालियों और जगह-जगह जमा गंदे पानी के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शाम ढलते ही मच्छरों का आतंक इतना बढ़ जाता है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना तो दूर, घरों के अंदर रहना भी मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों,बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को मच्छरों की वजह से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग शाम होते ही दरवाजे और खिड़कियां बंद करने को मजबूर हो जाते हैं,फिर भी मच्छरों से राहत नहीं मिल रही है।WhatsApp Image 2026 04 01 at 17.25.20 2

नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप

शहरवासियों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मच्छरों के नियंत्रण के लिए नगर पालिका की ओर से कोई ठोस और नियमित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। कई वार्डों में लंबे समय से फॉगिंग नहीं हुई है और न ही कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है।

शहर की अधिकांश नालियां जाम पड़ी हुई हैं,जिनमें गंदा पानी भरा हुआ है। इन नालियों में जमा पानी मच्छरों के पनपने के लिए सबसे अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर नालियों की सफाई और फॉगिंग की व्यवस्था की जाए तो मच्छरों की संख्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।वही नागरिकों का ये भी कहना है कि शहर की व्यापक समस्याओं का निराकरण करना छोड़ नगर के जनप्रतिनिधि बस फोटो खिंचाने में मशगूल रहते हैं इनके मुताबिक शहर कोई समस्या है ही नहीं लेकिन लोगों को पता है कि शहर के समस्याओं का हल सिर्फ कागजों में हो रहा हैWhatsApp Image 2026 04 01 at 17.25.20

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया गया

इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान भी चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिला रहे हैं और बीमारी के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है,जो मच्छरों के काटने से फैलती है। इसलिए लोगों को इस बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन करना जरूरी बताया जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि केवल दवा खिलाने से ही समस्या का पूर्ण समाधान नहीं होगा।

मच्छरों के पनपने के स्थान खत्म करना जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार फाइलेरिया के साथ-साथ मलेरिया और डेंगू जैसी मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि मच्छरों के पनपने वाले स्थानों को खत्म किया जाए। इसके लिए नालियों की नियमित सफाई, गंदे पानी की निकासी,फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव बेहद जरूरी है।

यदि इन उपायों को नियमित रूप से लागू किया जाए तो मच्छरों की संख्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है और मच्छर जनित बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

प्रशासन से की गई त्वरित कार्रवाई की मांग

शहर के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि बढ़ते मच्छर प्रकोप को गंभीरता से लिया जाए। लोगों का कहना है कि तत्काल प्रभाव से फॉगिंग,साफ-सफाई और दवा छिड़काव जैसे कार्यों को तेज किया जाना चाहिए।

नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा और भी बढ़ सकता है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
Policewala
  • Website

Related Posts

WhatsApp Image 2026 08 26 at 15.00.05

थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 14.55.30

थाना महाकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश – 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 13.32.03

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

August 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Like Us On Facebook
Loading...
Demo
Top Posts
785a1678 d715 4bdb 96a4 ea202d5721b5

रेलवे रनिंग रूम में ‘अंधेरगर्दी’: घटिया खाना, फर्जी पर्चियां और शिकायत करने पर नौकरी से निकालने की धमकी!

June 19, 20261,272
WhatsApp Image 2026 05 09 at 19.25.58

ग्राम जिमरा की बेटी पूजा झारिया बनी डॉक्टर, एमबीबीएस उत्तीर्ण कर जिले का बढ़ाया गौरव

May 9, 2026849
WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.22.36 1

देवलौंद में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार

April 9, 2026778
WhatsApp Image 2026 05 19 at 09.18.50 1

दशरमन प्राचार्य द्वारा घर के खर्चे को स्कूल के बिल में जुड़वाने का टेक्नीशियन पर बनाया दवाब

May 19, 2026621
Don't Miss
WhatsApp Image 2026 08 26 at 15.00.05 क्षेत्रीय खबर

थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।

By PolicewalaAugust 26, 20262

थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को…

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
WhatsApp Image 2026 08 26 at 14.55.30

थाना महाकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश – 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 13.32.03

पुलिस लाइन में रक्षाबंधन की भावपूर्ण पहल, जवानों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 12.29.05

बंदरों के आतंक से राहगीर परेशान, सड़क पर बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा राहगीरों को देखकर दौड़ते हैं बंदर, अचानक ब्रेक लगाने से हादसे की आशंका; वन प्रशासन की उदासीनता पर उठ रहे सवाल

August 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

Demo
About Us

Policewala News delivers the fastest and most accurate updates on law enforcement, crime, and ground realities. No distortion, no sensationalism—just clear, truthful reporting. Policewala News: where every story is presented with honesty and integrity.

Facebook X (Twitter) YouTube
Our Picks
WhatsApp Image 2026 08 26 at 15.00.05

थाना नागदा पुलिस की दोहरी सफलता – दो अलग-अलग प्रकरणों में लापता नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया।

August 26, 2026
WhatsApp Image 2026 08 26 at 14.55.30

थाना महाकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही से वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश – 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 07 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद।

August 26, 2026
Visitors
1845165
This Month : 57635
This Year : 417082
Total Users : 1419402
Views Today : 6359
Total views : 5992220
Who's Online : 12
Server Time : 2026-08-26
© 2026 Policewala Patrika. Designed by XorTechs.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.