गरियाबंद।
एग्रोकेट सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट एवं स्वलम्बी महिला समूह संयुक्त के तत्वाधान में जिला मुख्यालय से दूरस्थ ग्राम जड़जड़ा में शिक्षा, महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा विषय पर महिला एवं बाल संवाद जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ उठाया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल की महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा घरेलू हिंसा से संरक्षण, आत्मरक्षा के उपाय, साइबर सुरक्षा एवं महिलाओं के कानूनी अधिकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे मजबूत माध्यम है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती तनु साहू सामाजिक कार्यकर्ता (सदस्य बाल कल्याण समिति श्रीमती फुलन बाई सरपंच ग्राम जड़जड़ा
), कुमारी नेहा वर्मा (प्रोजेक्ट मैनेजर), श्रीमती कविता साहू (प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर), श्रीमती सारिका महादिक, स्वावलंबी महिला विकास समिति,श्रीमती मंजू चनापे, उपाध्यक्ष स्वावलंबी महिला विकास समिति त्रिवेणी देवांगन, तारामति पटेल, लक्ष्मी पटेल, रोशनी पटेल, पूर्णिमा पटेल, सुखांतिन निषाद एवं अनिता ध्रुव सहित अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के उत्साह एवं जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने समाज में महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट नेहरू साहू जिला ब्यूरो गरियाबंद







