इंदौर
क्राइम ब्रांच की कार्यवाही अवैध मादक पदार्थ “MD” ड्रग्स सहित एक गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के श्री एकदंतेश्वर गजानंद मंदिर के सामने किला मैदान रोड इंदौर के पास सुनसान जगह पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया,, उक्त व्यक्ति पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा,,उसकी घबराहट को देख संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर रोक पूछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करने लगा नाम पूछने पर मोइनुद्दीन उर्फ मोईन मेव नि मल्हारगंज बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर 13.07 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स सहित गिरफ्तार कर लिया आरोपी ने बताया कि हम अवैध धन कमाने के लिए सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचते है
रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा इंदौर







