मानपुर
पार्षद एवं अध्यक्ष की तत्परता से आवास मिला प्रशासन ने आवास हितग्राहियों को सस्ती रेत मुहैया कराने में नाकाम:कुलदीप गुप्ता पूर्व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा
भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने आरोप लगाया है कि यह खेल प्रशासन की मिलीभगत चल रहा है।बड़ी मशक्कत के बाद बीते चार साल में पहली बार नगर परिषद मानपुर में 713 आवास स्वीकृत हुए हैं पीएम आवास हितग्राहियों के खाते में पहली किस्त भी जा चुकी है किन्तु पीएम आवास हितग्राहियों के चेहरे में साफ साफ निराशा अभी भी झलक रही है कारण महंगी रेत।प्रत्येक हितग्राही 5000 से 5500 रुपए ट्राली रेत खरीदने को मजबूर है आखिरकार क्षेत्रीय नेताओं को,जनप्रतिधियों को आवास हितग्राही कोष रहे हैं कि सरकार आपकी है।विधायक आपके हैं। जिला अध्यक्ष आपका है। फिर आवास हितग्राहियों को रेत महंगी क्यों मिल रही है?इसका जवाब न तो पार्षद के पास है और न ही सत्ता में बैठे संगठन के पास।
प्रशासन की सांठ गांठ की बू क्या आवास हितग्राहियों को ले डूबेगी।आवास हितग्राहियों के लिए भी रियायत नहीं बरती जाएगी। पीएम आवास हितग्राहियों के लिए प्रधानमंत्री जी ने स्वयं सपना देखा है।पूर्व मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने कहा है कि हर हाल में आवास हितग्राहियों को कम दाम में रेत मुहैया करवाकर ही मानूंगा।







