नवेगांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही🚓
जुन्नारदेव।नवेगांव पुलिस ने जुआ पर कार्यवाही करते हुए 06 जुआरियों को पकड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही करते हुए एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जुन्नारदेव सुनील वरकड़े के कुशल मार्गदर्शन में थाना नवेगांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर
29 मार्च की रात्रि थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोरछी के पास जंगल में बड़ के पेड़ के नीचे चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी जाकर 06 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 5650/- रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।
आरोपियों के विरुद्ध थाना नवेगांव में अपराध क्रमांक 41/2026 धारा 13 *जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपीगण –
1.श्रवण कुमार पिता रविशंकर पंडोले उम्र 45 वर्ष, ग्राम पिपलावाड़ी गूंगाढाना, थाना नवेगांव
2 .चंपालाल पिता अंतूलाल सरयाम उम्र 45 वर्ष, ग्राम रोराढेकनीमाल, थाना नवेगांव
3 .कलीराम पिता सूरजलाल उइके उम्र 50 वर्ष, ग्राम पिपलावाड़ी, थाना नवेगांव
4 .मंशाराम पिता अंधुलाल बट्टी उम्र 28 वर्ष, ग्राम चिखलार, थाना नवेगांव
5 .बंटी पिता फंदीलाल धुर्वे उम्र 23 वर्ष, ग्राम पिपलावाड़ी, थाना नवेगांव
6 .जगर पिता सुखमन इवनाती उम्र 25 वर्ष, ग्राम धमनिया, थाना नवेगांव
जप्ती -आरोपियों के कब्जे से जुआ फड़ एवं पास से कुल 5650/- रुपये नगद एवं 52 ताश के पत्ते जप्त किए गए।
पुलिस टीम- थाना प्रभारी उप निरीक्षक तरुण सिंह मरकाम, सउनि लखनलाल सरयाम, प्र.आर. 169 जयप्रकाश सैयाम, आर. 1087 सोनू वरकड़े, आर. 1089 रामकिशोर धुर्वे, आर. 382 अरुण यादव एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कोमल यदुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज
असेंबली रिपोर्टर भगवानदास जी साहू







