जबलपुर निगम आयुक्त ने रात्रि में साफ सफाई को लेकर शहर का किया औचिका निरीक्षण
शहर की स्वच्छता के लिए मध्य रात्रि सड़क पर उतरे निगमायुक्त, दुकानदारों से की स्वच्छता की अपील
जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण
अभियान के अंतर्गत शहर को नंबर वन बनाने की दिशा में नगर निगम अब एकदम ‘एक्शन मोड’ में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आधी रात निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सिविक सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि कालीन सफाई कार्यों का जायजा लिया और जमीन पर उतरकर व्यवस्थाओं को परखा।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने केवल अधिकारियों को निर्देश ही नहीं दिए, बल्कि उन्होंने सिविक सेंटर के चारों ओर पैदल भ्रमण कर व्यक्तिगत रूप से एक-एक दुकानदार से संवाद किया। उन्होंने दुकानदारों को समझाइश देते हुए कहा, यह शहर आपका है। इसे स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी जितनी प्रशासन की है, उतनी ही आपकी भी है।
डस्टबिन रखने का किया आह्वान
निगमायुक्त ने दुकानदारों से विशेष आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों के बाहर कचरा न फैलाएं। उन्होंने सभी से अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने और कचरे का सही निपटान करने का आह्वान किया। उनके इस सहज और संवेदी व्यवहार की व्यापारियों ने भी सराहना की और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने फायर ऑफिस का भी निरीक्षण किया और जानकारी ली।
स्वच्छता के इस जमीनी निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त के साथ नगर निगम की पूरी टीम मुस्तैद रही|
अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान उपयुक्त संभव अयाची स्वास्थ्य अधिकारी अंकित बर्मन उपस्थित रहे
चेतन तिवारी शानू
जिला ब्यूरो पुलिसवाला न्यूज
जबलपुर







