ग्राम पंचायत मुहनिया- नीम में ग्रामीणों ने लगाये भ्रष्टाचार के आरोप होना चाहिए उच्च स्तरीय जांच
कटनी
कटनी जिले की जनपद पंचायत बहोरीबंद के अंतर्गत आने वाली मुहनिया -नीम शासन-प्रशासन के ‘सड़क सुदृढ़ीकरण’ के बड़े-बड़े दावों के बीच, ग्राम पंचायत मुहनिया नीम की सड़कें आज अपनी बदहाली की दास्तां खुद बयां कर रही हैं। गाँव की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक का हाल ऐसा है कि राहगीरों को पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
ग्रामीणों द्वारा अनियमितताओं के आरोप
ग्राम पंचायत मुहनियां नीम में सीसी रोड को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया सामग्री से सीसी रोड का निर्माण किया गया है। ऐसे में कुछ ही दिन में सडक़ फिर जर्जर हो जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार सीमेंट, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री में खुलेआम मानकों की अनदेखी की जा रही है। सडक़ की मोटाई भी तय मापदंडों के अनुसार नहीं रखी गई है। ऐसे में सडक़ अधिक दिन तक टिक नहीं पाएगी और समस्या का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव के द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा हैं। शिकायत के बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी ठेकेदार सहित संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सीसी रोड निर्माण की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कर दोबारा मानक अनुसार निर्माण कराया जाए।
तस्वीरें बता रही भ्रष्टाचार की परतें
तस्वीरें साफ गवाही दे रही हैं कि सड़कों पर बिछाई गई गिट्टियां उखड़ कर बिखर चुकी हैं। मिट्टी और कीचड़ के बीच नुकीले पत्थर दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण कुछ ही समय में सीमेंट गायब हो गया और अब सिर्फ पत्थरों का मलबा बचा है।
बीमारियों और हादसों का डर
सड़क किनारे जमा गंदा पानी और कूड़ा-कचरा न केवल आवागमन बाधित कर रहा है, बल्कि मच्छरों के पनपने का मुख्य केंद्र बन गया है। इससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये सड़कें ‘सजा’ बन चुकी हैं।
प्रशासनिक उदासीनता से आक्रोश
ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत स्तर पर कई बार गुहार लगाने के बावजूद स्थिति जिस प्रकार की थी उसी प्रकार की बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही सड़कों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को विवश होंगे
🖋️ पुलिसवाला न्यूज़ कटनी से पारस गुप्ता की रिपोर्ट
Trending
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- आयुष्मान योजना में भारी धांधली 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा ।
- उत्कृष्ट विवेचना के लिए नीमच जिले के पूर्व निरीक्षक आर.सी. डांगी पुरस्कृत, चर्चित कन्हैयालाल भील हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा दिलाने में रही अहम भूमिका
- राम कुआं में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
- मैहर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे शिव भक्त
- थाना रामपुरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
- नुनखान पंचायत में सात महीने में उखड़ने लगी 10 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर सवाल
- पीवी ऐप की अव्यवस्थाओं पर पटवारियों का आर-पार का ऐलान







